; संविधान दिवस: प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा - "पारिवारिक पार्टियों से लोकतंत्र को खतरा" - Namami Bharat
संविधान दिवस: प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा – “पारिवारिक पार्टियों से लोकतंत्र को खतरा”

संसद के सेन्ट्रल हॉल में शुक्रवार को संविधान दिवस का कार्यक्रम मनाया गया। हालांकि कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया। संविधान दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र के पारिवारिक पार्टियां ख़तरा हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान दिवस कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारत एक ऐसे संकट की तरफ बढ़ रहा है, जो संविधान के प्रति समर्पित लोगों के लिए चिंता का विषय है, लोकतंत्र के प्रति आस्था रखने वालों के लिए चिंता का विषय है और वह है पारिवारिक पार्टियां। योग्यता के आधार पर एक परिवार से एक से अधिक लोग जाएं, इससे पार्टी परिवारवादी नहीं बन जाती है। लेकिन एक पार्टी की पीढ़ी दर पीढ़ी राजनीति में है।

बता दें इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजनीतिक दल भी संविधान को जन जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अंग है। लेकिन संविधान की भावना को भी चोट पहुंची है, संविधान की एक-एक धारा को भी चोट पहुंची है, जब राजनीतिक दल अपने आप में अपना लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो देते हैं। जो दल स्वयं लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो चुके हों, वो लोकतंत्र की रक्षा कैसे कर सकते हैं।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने  26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को नमन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज 26/11 हमारे लिए एक ऐसा दुखद दिवस है, जब देश के दुश्मनों ने देश के भीतर आकर मुंबई में आतंकवादी घटना को अंजाम दिया। देश के वीर जवानों ने आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपना जीवन बलिदान कर दिया। आज उन बलिदानियों को भी नमन करता हूं।

संसद भवन में मनाए गए संविधान दिवस कार्यक्रम का कांग्रेस समेत कई विरोधी दलों ने बहिष्कार किया। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा संविधान का पालन नहीं कर रही है। इसलिए उन्होंने इस कार्यक्रम से दूर रहने का फैसला किया है। संविधान दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार किए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कांग्रेस पर तंज कसा। केंद्रीय मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 50 साल से ज्यादा शासन किया और वो संविधान दिवस का बहिष्कार कर रही है। कांग्रेस के द्वारा इस कार्यक्रम का बहिष्कार करना सिद्ध करता है कि वह केवल नेहरू परिवार से जुड़े लोगों का ही सम्मान और जयंती मनाएगी। यह राजनीति से उठकर सोचने का दिवस है।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!