; सी.एम.एस. को उ.प्र. के  सर्वश्रेष्ठ स्कूल  का खिताब - Namami Bharat
सी.एम.एस. को उ.प्र. के  सर्वश्रेष्ठ स्कूल  का खिताब

प्रधानाचार्या गोमती नगर कैम्पस श्रीमती आभा अनन्त ने प्राप्त किया सम्मान

लखनऊ, 13 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को उत्तर प्रदेश के ‘सर्वश्रेष्ठ स्कूल’ के खिताब से नवाजा गया है एवं इस उपलब्धि हेतु विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त को एक भव्य समारोह में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह शैक्षिक पत्रिका ‘एजुकेशन वर्ल्ड’ के तत्वावधान में गुरूग्राम, हरियाणा के होटल लीला एम्बियन्स में आयोजित किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय की इस उपलब्धि पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं कर्तव्यनिष्ठ व विद्वान शिक्षकों को दिया है।

            एजुकेशन वर्ल्ड इण्डिया स्कूल रैंकिंग-2021-22 में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ने उत्तर प्रदेश का नम्बर वन स्कूल होने का गौरव प्राप्त किया है। देश भर के दो हजार से अधिक ‘को-एड डे स्कूलों’ के आकलन में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) को विभिन्न मानकों के आधार पर उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ स्कूल चुना गया है। श्री शर्मा ने बताया कि इण्डिया स्कूल रैंकिंग के अन्तर्गत देश भर के टॉप स्कूलों को 14 मानकों पर आंका गया, जिनमें ऐकेडमिक रेप्यूटेशन, कम्पीटेन्स ऑफ फैकल्टी, करीकुलम एण्ड पेडागॉजी, लीडरशिप मैनेजमेन्ट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कम्युनिटी सर्विस, ऑनलाइन एजूकेशन आदि प्रमुख हैं। इस सर्वेक्षण में देश भर के शैक्षिक क्षेत्र से जुड़े 11,000 से अधिक लोगों के विचारों को सर्वेक्षण में समाहित किया गया है।

News Reporter
error: Content is protected !!