; वाल्मीकि समाज की वाल्मीकि जयंती समारोह में शामिल हुए सीएम अरविंद केजरीवाल - Namami Bharat
वाल्मीकि समाज की वाल्मीकि जयंती समारोह में शामिल हुए सीएम अरविंद केजरीवाल

*- अभी धन तेरस, दीपावली समेत कई सारे त्योहार आने वाले हैं, हमें कोशिश करनी है कि कोरोना आगे भी काबू में रहे- अरविंद केजरीवाल*

*- पिछले साल त्योहारों के सीजन में कोरोना बहुत ज्यादा बढ़ गया था, इसलिए इस बार हमें बहुत सावधानी बरतनी है- अरविंद केजरीवाल*

*- दिल्ली सरकार 23 अक्टूबर को त्यागराज स्टेडियम में बहुत भव्य तरीके से भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मनाएगी, इस समारोह में सभी लोग आमंत्रित हैं- अरविंद केजरीवाल*

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने निर्वाचन क्षेत्र नई दिल्ली विधानसभा में वाल्मीकि समाज की तरफ से दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित वाल्मीकि जयंती समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सबसे पहले अलीगंज मल्टी स्टोरी स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर पहुंचे और इसके उपरांत पालिका कुंज स्थित शिव मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। 

इसलिए हमें सभी सावधानियां बरतते हुए धूमधाम से त्योहार मनाना है। अभी धन तेरस, दीपावली समेत कई सारे त्योहार आने वाले हैं। हमें कोशिश करनी है कि कोरोना आगे भी काबू में रहे। पिछले साल त्योहारों के सीजन में कोरोना बहुत ज्यादा बढ़ गया था। इसलिए इस बार हमें बहुत सावधानी बरतनी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार 23 अक्टूबर को त्यागराज स्टेडियम में बहुत भव्य तरीके से भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मनाएगी। इस समारोह में दिल्ली के सभी लोग आमंत्रित हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज नई दिल्ली विधानसभा में वाल्मीकि समाज की तरफ से दो अगल-अलग स्थानों पर आयोजित वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी को वाल्मीकि प्रकटोत्सव के अवसर पर बधाई एवं शुभमकमनाएं दी।

अरविंद केजरीवाल ने भगवान वाल्मीकि के चरणों को नमन करते हुए कहा कि यह त्योहारों का सीजन है। अभी धन तेरस, दीपावली समेत कई सारे त्योहार आने वाले हैं। आप सभी लोग अपने परिवार के साथ खूब धूमधाम से त्योहार मनाएं, लेकिन यह ध्यान रखना है कि बड़ी मुश्किल से हम सब लोगों ने कोरोना पर पार पाई है। पिछले डेढ़-दो साल से कोरोना की वजह से सभी लोग बहुत दुखी हैं और सभी की जिंदगी एक तरह से अस्त-व्यस्त पड़ी है। अभी भी कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हमें त्योहार मनाने समय सारी सावधानियां बरतनी है। हमें कोशिश यह करना है कि कोरोना आगे भी काबू में रहे। 

केजरीवाल ने कहा कि मुझे याद है कि पिछले साल इसी त्योहारों के सीजन में कोरोना बहुत ज्यादा बढ़ गया था। इस बार हम सब को बहुत ही सावधानी बरतनी है और अपने परिवार को संभाल कर रखना है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि आप सब लोग स्वस्थ्य रहें। आप सभी का परिवार स्वस्थ्य रहे। सब के घर में खूब खुशियां और आनंद हो। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 23 अक्टूबर को सुबह 11ः00 बजे त्यागराज स्टेडियम में दिल्ली सरकार बहुत ही भव्य तरीके से भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मनाएगी। दिल्ली के सभी लोग प्रकटोत्सव समारोह में सादर आमंत्रित हैं। सब लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस समारोह में शामिल होने के लिए त्यागराज स्टेडियम में जरूर आएं। 

*सीएम अरविंद केजरीवाल ने कल वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि मंदिर में टेका था मत्था*

उल्लेखनीय है कि 20 अक्टूबर को भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंदिर मार्ग स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में मत्था टेक कर पूजा-अर्चना की थी। इस दौरान, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दूर-दराज से वाल्मीकि मंदिर में आए वाल्मीकि समाज के साधू-संतों के प्रवचनों को भी सुना। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भगवान वाल्मीकि ने रामायण लिखकर एक तरह से भगवान राम के बारे में पूरी दुनिया को बताया। रामायण बहुत अच्छा ग्रंथ है। रामायण के अंदर हर प्रकार के व्यक्ति के धर्म को बताया गया है। अगर हम भगवान वाल्मीकि के जीवन और उनके बताए संदेश को थोड़ा भी अपने जीवन में धारण कर लें, तो बहुत बड़ा काम होगा। 

*केजरीवाल सरकार पहली बार वृहद स्तर पर मनाएगी वाल्मीकि प्रकटोत्सव*

दिल्ली में जब से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तभी से वाल्मीकि जयंती का उत्सव मनाने वाली संस्थाओं का दिल्ली सरकार सहयोग करती रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार, दिल्ली के अंदर जो-जो लोग अपनी कॉलोनी या मोहल्ले में भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव मनाते हैं, उनको आर्थिक मदद देती है। यह पहला मौका है, जब केजरीवाल सरकार वृहद स्तर पर भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव समारोह का आयोजन करने जा रही है। 

दिल्ली सरकार की तरफ से 23 अक्टूबर को त्यागराज स्टेडियम में भगवान वाल्मीकि का प्रकटोत्सव समारोह वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की तरफ से इस भव्य समारोह में सभी दिल्लीवासियों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से इस समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!