; कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने मिलकर चंडीगढ़ का बेड़ा गर्क किया- अरविंद केजरीवाल - Namami Bharat
कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने मिलकर चंडीगढ़ का बेड़ा गर्क किया- अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़ नगर निगम में आपने 13 साल भाजपा को और 12 साल कांग्रेस को दिए, अब 5 साल हमको भी दे दीजिए- अरविंद केजरीवाल

*- नगर निगम में ‘आप’ की सरकार बनती है, तो भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और नगर निगम को आपका काम करने के लिए आपके घर भेजेंगे- अरविंद केजरीवाल

*- 24 तारीख को चंडीगढ़ नगर निगम का चुनाव है और चाभी आपके हाथ में है, आप इसको बदल सकते हैं- अरविंद केजरीवाल

रे एशिया में चंडीगढ़ सबसे सुंदर शहर माना जाता था, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर इसका बेड़ा गर्क कर दिया- अरविंद केजरीवाल

*- नगर निगम का सारा पैसा भाजपा और कांग्रेस वाले खा जाते हैं, यह चोरी बंद करेंगे और सारा पैसा जनता पर खर्च किया जाएगा- अरविंद केजरीवाल

*- हम चंड़ीगढ़ के पहाड़ को खत्म करेंगे और वापस एशिया का सबसे सुंदर शहर बनाएंगे- अरविंद केजरीवाल

*- यहां पानी के भारी भरकम बिल आते हैं, हम दिल्ली की तरह यहां भी पानी का बिल जीरो करेंगे- अरविंद केजरीवाल

*- हमारी सरकार बनने पर चंडीगढ़ में सभी हाउसिंग सोसायटी के अंदर सारा विकास का काम नगर निगम किया करेगा- अरविंद केजरीवाल

*- जनता की सुरक्षा के लिए चंडीगढ़ में खूब सारे सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी – अरविंद केजरीवाल

*- चंडीगढ़ के युवाओं से अपील, यह आपकी पार्टी है, आप आगे आकर इस पार्टी से जुड़ो, चंडीगढ़ की बागडोर अब आपको संभालनी है- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ के दशहरा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में आपने 13 साल भाजपा को दिए और 12 साल कांग्रेस को दिए, अब 5 साल हमको भी दे दीजिए। इस दौरान ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पांच वादे करते हुए कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में ‘आप’ की सरकार बनती है, तो भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और नगर निगम को आपका काम करने के लिए आपके घर भेजेंगे। 24 तारीख को नगर निगम का चुनाव है और चाभी आपके हाथ में है, आप इसको बदल सकते हैं। ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे एशिया में चंडीगढ़ सबसे सुंदर शहर माना जाता था, लेकिन भाजपा और कांग्रेस ने मिलकर इसका बेड़ा गर्क कर दिया। नगर निगम का सारा पैसा भाजपा और कांग्रेस वाले खा जाते हैं, हम यह चोरी बंद करेंगे और सारा पैसा जनता पर खर्च किया जाएगा। दिल्ली की तरह यहां भी पानी का बिल जीरो करेंगे और जनता की सुरक्षा के लिए खूब सारे सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। 

मुझे राजनीति करनी नहीं आती है, मुझे काम करने आता है, मैने दिल्ली में काम करके दिखाया है- अरविंद केजरीवाल

चंडीगढ़ के दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने मिलकर चंडीगढ़ का बेड़ा गर्क कर दिया। एक समय ऐसा था, जब पूरे एशिया में सबसे सुंदर शहर चंडीगढ़ माना जाता था। पूरे देश को चंड़ीगढ़ के उपर गर्व है। पूरे देश में साफ-सफाई में चंडीगढ़ नंबर वन शहर था। आज चंड़ीगढ़ 66वें स्थान पर है, क्यों? चंडीगढ़ नगर निगम 1996 में बना। नगर निगम में 1996 से लेकर आज तक 13 साल भाजपा का राज रहा और 12 साल कांग्रेस का राज रहा। दोनों ने मिलकर नगर निगम का बेड़ा गर्क कर दिया। आगामी 24 तारीख को नगर निगम का चुनाव है। इसकी चाभी आपके हाथ में और आप इसको बदल सकते हो। मेरे को राजनीति करनी नहीं आती है, लेकिन मेरे को काम करने आता है। मैने दिल्ली में काम करके दिखाया है। आप दिल्ली में रह रहे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को फोन करके पूछ लेना। अगर आपके दोस्त कहें कि दिल्ली में केजरीवाल ने काम नहीं किया है, तो आप मेरे को वोट मत देना। अगर आपके दोस्त कहें कि केजरीवाल ने दिल्ली में अच्छा काम किया है, तो सारे लोग मिलकर इस बार 24 तारीख को चंडीगढ़ के अंदर पूरा वोट डलवा देना। 

दिल्ली में अब दिल्ली सरकार हर एक के घर जाकर उसका काम करके आती है- अरविंद केजरीवाल

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पांच वादे करते हुए कहा कि अगर चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो सबसे पहले भ्रष्टाचार खत्म करेंगे। यह जो सारा पैसा भाजपा और कांग्रेस वाले और इनके पार्षद खा जाते हैं, यह चोरी बंद होगी और सारा पैसा जनता के उपर खर्च किया जाएगा। जब भी आप नगर निगम में काम कराने जाते हो, कोई भी काम बिना पैसे का नहीं होता है। हर काम करवाने लिए पैसे देने पड़ते हैं। नगर निगम में काम करवाने के लिए दफ्तर से छुट्टी लेते हो। चाहे किसी किस्म का काम करवाना हो, लंबी-लंबी लाइनें लगती हैं। अब आपको काम करवाने के लिए नगर निगम जाने की जरूरत नहीं है। नगर निगम के कर्मचारी आपका काम करने के लिए आपके घर आएंगे।  यह दिल्ली में हमने करके दिखाया है। 

यह दिल्ली में लागू हो चुका है। दिल्ली में किसी को राशन कार्ड, बिजली का कनेक्शन, पानी का कनेक्शन या लाइसेंस लेना हो या कुछ भी काम करवाना हो, आपको दिल्ली सरकार के दफ्तर नहीं जाना होता है। हमने दिल्ली में एक नंबर 1076 दे दिया है। किसी को भी दिल्ली सरकार से काम करवाना होता है, वह उस नंबर पर फोन करता है। उसे जो काम करवाना है, वह वहां पर बताता है। तब दूसरी तरफ से पूछते हैं कि आपके घर कितने बजे काम करने के लिए आएं। फिर वह समय बताता है। वह यह भी कह सकता है कि दफ्तर से देर रात में आता हूं, आप रात 10 बजे आना, तो रात के 10 बजे दिल्ली सरकार से एक कर्मचारी उसके घर उसका काम करने के लिए जाता है। अब धीरे-धीरे एक-एक करके हम दिल्ली सरकार के दफ्तर बंद करते जा रहे हैं। दिल्ली में अब सरकारी दफ्तरों की जरूरत नहीं है। अब सरकार हर एक के घर जाकर उसका का करके आती है। आपको लाइनों में खड़े होने और दफ्तरों से छुट्टी लेने की जरूरत नहीं है। दलालों के चक्कर काटने और रिश्वत देने की जरूरत नहीं है। दिल्ली सरकार का कर्मचारी आपके घर आकर आपका काम करता है और ऐसे ही अब चंडीगढ़ नगर निगम का कर्मचारी आपके घर आकर आपका काम करके जाएगा। हम भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और नगर निगम को आपका काम करने के लिए आपके घर भेजेंगे।

दिल्ली में बिजली और पानी का बिल अब जीरो आता है- अरविंद केजरीवाल

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दूसरा वादा करते हुए कहा कि यह जो डड्डू माजरा में कूड़े के पहाड़ लग गए हैं, यह पहाड़ खत्म किए जाएंगे। अब चंडीगढ़ के अंदर कोई कूड़ा नहीं होगा। भाजपा वालों ने दिल्ली में भी कूड़े के बहुत बड़े-बड़े पहाड़ बना रखे हैं। दिल्ली नगर निगम भी भाजपा के पास हैं। लेकिन अब अप्रैल के महीने में चुनाव होने वाले हैं। दिल्ली का नगर निगम भी अब आम आदमी पार्टी के पास आएगा। हम चंड़ीगढ़ के पहाड़ को भी खत्म करेंगे और दिल्ली के पहाड़ भी खत्म करेंगे। चंडीगढ़ को वापस एशिया का सबसे सुंदर शहर बनाना है। हम चंडीगढ़ की साफ सफाई करेंगे। तीसरा, मेरे को बताया गया है कि पानी के भारी-भारी बिल आ रहे हैं। दिल्ली में हमने पानी फ्री कर दिया है। दिल्ली में पानी का बिल जीरो आता है। यकीन नहीं होता हो, तो दिल्ली में रह रहे अपने किसी भी रिश्तेदार को फोन करके पूछ लेना। दिल्ली में बिजली का बिल भी जीरो आता है और पानी का बिल भी जीरो आता है। चंडीगढ़ में भी पानी का बिल जीरो करेंगे।

सोसायटियों के अंदर सड़क बनाने, रख-रखाव और सफाई का काम अब नगर निगम किया करेगा- अरविंद केजरीवाल

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चौथा वादा करते हुए कहा कि आपकी सोसायटियों में नगर निगम काम नहीं कर सकता है। अब नगर निगम द्वारा चंडीगढ़ के अंदर जितनी भी हाउसिंग सोसायटी है, उनके अंदर सारा विकास काम नगर निगम किया करेगा। सोसायटियों के अंदर सड़क बनाने, रख-रखाव और सफाई का काम भी अब नगर निगम किया करेगा। पांचवां, महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरे चंडीगढ़ में खूब सारे सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। दिल्ली के अंदर हमने इतने सारे सीसीटीवी कैमरे लगा दिए कि न्यूयार्क और लंदन में जितने सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, आज दिल्ली के अंदर उससे दोगुने सीसीटीवी कैमरे हैं। 

आम आदमी पार्टी युवाओं की पार्टी है, हमने सबसे ज्यादा टिकट युवाओं को दी है- अरविंद केजरीवाल

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी युवाओं की पार्टी है। सबसे ज्यादा टिकट हमने युवाओं को दी है। हमारी आधी से ज्यादा टिकट पाने वाले हमारे उम्मीदवार 40 साल से कम उम्र के हैं। चंडीगढ़ के सारे युवाओं से कहना चाहता हूं कि यह आपकी पार्टी है। आप आगे आओ और इस पार्टी से जुड़ो, पार्टी के सदस्य बनो। चंडीगढ़ की बागडोर अब युवाओं को संभालनी है। आप लोगों ने 13 साल भाजपा को दे दिए और 12 साल कांग्रेस को दे दिए, अब 5 साल हमको भी दे दो। आज चंडीगढ़ में उपर से लेकर नीचे तक सारे इंजन भाजपा के ही लगे पड़े हैं। एमपी भी भाजपा का, मेयर भी भाजपा का, गवर्नर भी भाजपा का और केंद्र सरकार भी भाजपा की है, फिर भी इनसे कुछ नहीं हुआ, तो अब इनसे कुछ नहीं होने वाला है। इनके वश की बात नहीं है। दिल्ली में केवल दिल्ली सरकार हमारी है। उपर भी भाजपा और नीचे भी भाजपा है। ये नीचे भी हमें तंग करते हैं और उपर से भी तंग करते हैं, इनको काबू में करना तो हमको ही आता है। आप सभी से निवेदन है कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएं। 

अफवाह चल रही है कि थोड़े दिन में चंडीगढ़ को केंद्र सरकार पंजाब को सौंपने जा रही है- अरविंद केजरीवाल

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अंत में कहा कि आजकल एक बड़ी तेज अफवाह चल रही है। मेरे को नहीं पता है कि सच है या झूठ है। हो सकता है कि झूठ भी हो या हो सकता है कि सच भी हो। बड़ी तेज अफवाह यह चल रही है कि थोड़े दिन में चंडीगढ़ को केंद्र सरकार पंजाब को सौंपने जा रही है। ऐसी बड़ी मजबूत अफवाह चल रही है। अगर ऐसा होता है, तो पंजाब में तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इसलिए वोट फिर चंडीगढ़ में भी आम आदमी पार्टी को ही दे देना। यहां पर भाजपा को वोट देने से कोई काम नहीं आएगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार होगी। इसलिए सभी लोग मिलकर आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ में सरकार बनाओ। जैसे दिल्ली के अंदर इतना काम किया, वैसे ही चंड़ीगढ़ को हम सब लोग मिलकर वापस खूबसूरत शहर बनाएंगे। चंडीगढ़ के लोगों के सपनों का शहर बनाएंगे।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!