; अर्जुन कूपर ने अपने फैन्स के साथ शेयर किया डाइट चाट - Namami Bharat
अर्जुन कूपर ने अपने फैन्स के साथ शेयर किया डाइट चाट

बॉलीवुड स्टार्स की फिटनेस को लेकर तमाम तरह की चर्चायें होते रहती हैं। फिट बॉडी  बनाने के लिए वर्कआउट के साथ -साथ स्पेशल डाइट लेनी  बहुत जरूरी  होता है। तो आज हम बात करेंगे  बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की जो भले ही आज  फिट नज़र आते हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उनका वजन भी बहुत ज्यादा था। अर्जुन कपूर ने खुद इस बात का जिक्र एक इंटरव्यू के दौरान किया था। अब अर्जुन कपूर ने अपने फैन्स के साथ अपना डाइट प्लान शेयर किया है।

आज अपनी एक्टिंग और फिटनेस की वजह से अर्जुन कपूर के लाखों फैंस हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब खुद वो मोटापे के शिकार थे। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने इस शरीर के साथ समझौता भी कर लिया था। बताया जाता है कि वो हर समय खुद को मनाने की कोशिश करते थे कि वो खुश हैं। लेकिन अंदर ही अंदर उनकी चाहत परफेक्ट बॉडी पाने की थी। आइए जानते हैं कि अर्जुन ने कैसे अपना वजन 140 किलो से कम किया।

सलमान खान से इनसपिरे थे अर्जुन कपूर

अपनी फिटनेस के लिए सलमान खान को श्रेय देते हैं। बताया जाता है कि उन्होंने अर्जुन से कहा था कि ‘फिल्मों में आना चाहते हो तो वजन कम करो’। कहा जाता है कि शुरुआती दिनों में खुद सलमान अर्जुन की डाइट और एक्सरसाइज का ध्यान रखते थे, जिससे उन्होंने 2 साल में करीब 50 किलो वजन कम किया था।

अर्जुन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और उसमे  ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का रुटीन शेयर किया और बताया की सुबह के ब्रेकफास्ट में अर्जुन सिर्फ  अंडे खाते हैं ,इसमें एनर्जी, प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होता है। इसके बाद अर्जुन वर्कआउट करने के लिए जिम जाते हैं।  वहां रोज़ाना करीब डेढ़ घंटा अर्जुन वर्कआउट करते हैं।

आइए जानते हैं कि कैसे वजन कम कर खुद को फिट बनाया अर्जुन कपूर ने-

जिम में अर्जुन स्किपिंग, वेट लिफ्टिंग, पुशअप्स, प्लैंक्स और ट्रेडमिल रनिंग करते हैं  जिम से आने के बाद वह थोड़ा  आराम करते हैं और  करीबन डेढ़ बजे- ग्रीक सौवलाकी रैप खाते हैं, साथ ही इस वह वर्क मीटिंग्स और कॉल्स में अटेंड करना होना शुरू कर देते हैं वह ये सभी काम 2 बजे से लेकर 5 बजे के बीच में करते हैं।

वीडियो में अर्जुन कपूर बताते हैं की शाम में वह दोबारा वर्कआउट करते हैं  और शाम के स्नैक्स में वह तुर्की सूशी का सेवन करते हैं, जिसमें 19kcal एनर्जी, 39g प्रोटीन, 10g फैट, 11g कार्बोहाइड्रेट, 7g फाइबर होता है।  शाम को 6 बजे से लेकर 8 बजे तक वह जिम में वर्कआउट करते हैं तब  वह धीमी गति वाले वर्कआउट करते हैं, जिसमें लेग प्रेस और ट्रेडमिल वॉक शामिल होती है।

अर्जुन रात में 8 बजे डिनर करते हैं डिनर मे मुहमर्रा सोस के साथ तुर्की कबाब खाते हैं और स्वाद को चटकारे करने के लिए इसमें मिंट चटनी और मसालेदार सब्जियां भी मिला कर खाते हैं ये तो थी अर्जुन कपूर की डेली रूटीन। याद रहे अर्जुन का डिनर टाइम रात 8 बजे हैं. इससे ज्यादा देर करना खाना पचाने के लिहाज से ठीक नहीं है. डिनर के दो घंटे बाद यानि 10 बजे अर्जुन सोने चले जाते हैं, तो यदि आपको भी अर्जुन की तरह फिट बनना है, तो देरी से खाना खाने और देर रात तक जागने की आदत को छोड़ना पड़ेगा

बात करे अर्जुन कपूर  की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की

अर्जुन कपूर पर दिल हार बैठी थीं शादीशुदा मलाइका अरोड़ा, दोनों की लव स्टोरी  के रिश्ते अब किसी से छुपे नहीं हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर कई बार खुलेआम अपने प्यार का इज़हार किया है।  मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बॉलिवुड के उन कपल में से एक हैं,जिनके अफेयर के किस्से खूब सुर्खियों में रहते हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ आउटिंग पर या पार्टियों में नजर आते हैं  वहीं  मलाइका अरोड़ा अपनी हॉटनेस और अपनी फिटनेस से लोगों के दिलों पर राज करती हैं।, मलाइका अरोड़ा की फैन फॉलोइंग करोड़ों में हैं और उनके हर एक पोस्ट को फैन्स बहुत पसंद करते हैं. मलाइका अपने डाइट को लेकर बहुत सख्त हैं।  मलाइका अक्सर अपने बोल्ड अंदाज़ के फोटो को लेकर लोगों के बीच चर्चा की पात्र बनी रहती हैं। 

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!