; भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के 24 छात्रों को 96 लाख रूपये की स्कॉलरशिप - Namami Bharat
भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के 24 छात्रों को 96 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 27 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के 24 मेधावी छात्रों को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 96 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रू. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रूपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस प्रकार, सभी 24 छात्रों को कुल 96 लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2023 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की।स्कॉलरशिप अर्जित करने वाले सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के इन 24 छात्रों में भविषा टेकचंदानी, वैष्णवी श्रीवास्तव, तनिष्क सोनकर, सोमिल गुप्ता, शुभ वर्मा, श्रेय गुप्ता, मोहम्मद तलहा, श्लोक गुप्ता, संकर्षन रस्तोगी, साक्षी मिश्रा, रूचिर शर्मा, नैना उपाध्याय, शरण्य करोली, दिव्यांश रस्तोगी, आरूष अरोड़ा, आयुष कुकृति, अनंत त्रिपाठी, अक्षत कुमार, आइजा सिद्दीकी, कस्तूरी निगम, यथार्थ वंश, फरजान अहमद, यशी श्रीवास्तव एवं रोहन शर्मा शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

News Reporter
error: Content is protected !!