; भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के पाँच छात्र को 20  लाख रूपये की स्कॉलरशिप - Namami Bharat
भारत सरकार द्वारा सी.एम.एस. के पाँच छात्र को 20  लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 23 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के पाँच मेधावी छात्रों को भारत सरकार ंके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 20 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। स्कॉलरशिप हेतु चयनित इन छात्रों में अंशुमान तिवारी, गुरलीन कौर, कौशिकी साहू, संकल्प शर्मा एवं युवराज सिंह शामिल हैं। प्रत्येक छात्र को बतौर स्कॉलरशिप उच्चशिक्षा हेतु चार लाख रूपये मिलेंगे, इस प्रकार सभी पाँच छात्रों को कुल 20 लाख रूपये की स्कॉलरशिप प्रदान की जायेगी। एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कामना की।इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2022 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है।

News Reporter
error: Content is protected !!