; गणित प्रतियोगिता में अर्णव ने जीता गोल्ड मेडल - Namami Bharat
गणित प्रतियोगिता में अर्णव ने जीता गोल्ड मेडल

लखनऊ, 8 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस के मेधावी छात्र अर्णव ने राज्य स्तरीय एबेकस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने एबेकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित करने का गौरव प्राप्त किया। आयोजकों ने अर्णव की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन प्रतिभाशाली छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

            सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों एवं रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष रूप से प्रेरित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

News Reporter
error: Content is protected !!