; कम्प्यूटर साइंस में उच्चशिक्षा हेतु दो अमेरिकी विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का चयन - Namami Bharat
कम्प्यूटर साइंस में उच्चशिक्षा हेतु दो अमेरिकी विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का चयन

लखनऊ, 10 फरवरी। सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के छात्र प्रखर सिंह ने कम्प्यूटर साइंस में उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका के दो प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों क्विनिपियाक यूनिवर्सिटी एवं यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास में चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है तथापि अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी सी.एम.एस. छात्र रिकार्ड संख्या में विदेश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ायेंगे।  सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है। प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। वर्ष 2022 में भी सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने  स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है।   

News Reporter
error: Content is protected !!