![सिद्धार्थनगर में महिला रिपोर्टिंग का शुभारंभ, अब आसानी से होगा समस्या का समाधान](https://www.namamibharat.com/wp-content/uploads/2021/03/vlcsnap-2021-03-08-18h23m18s729.jpg)
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में महिला दिवस के अवसर पर जिले की पहली महिला रिपोर्टिंग चौकी का शुभारम्भ किया गया। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने इस चौकी का उद्घाटन किया।
![](https://www.namamibharat.com/wp-content/uploads/2021/03/vlcsnap-2021-03-08-18h23m26s816.jpg)
इस अवसर पर ASP सुरेश चंद्र रावत, SDM त्रिभुवन, CO उमेश शर्मा समेत तमाम पुलिस कर्मी व स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री का पद संभालते ही महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हुई हैं। ताकि महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को अपनी समस्या को लेकर जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें परेशान नही होना पड़ेगा।