; भारत माता ने अपने मुकुट का एक प्रदीप्त रत्न खोया है -त्रिवेन्द्र सिंह रावत
भारत माता ने अपने मुकुट का एक प्रदीप्त रत्न खोया है -त्रिवेन्द्र सिंह रावत

संतोष नेगी। अटल बिहारी बाजपेई के निधन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जन जन के प्रिय पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। ईश्वर से प्रार्थना है अटल जी की आत्मा को शांति प्रदान करें। भारत माता के मुकुट का एक प्रदीप्त रत्न खोया है आप की कमी को कोई पूरा नहीं कर पायेगा अटल जी।भारतीय राजनीति में आपने पक्ष, विपक्ष सभी के दिलों पर राज किया। 24 दलों की गठबंधन सरकार चलाने की विलक्षण प्रतिभा आपकी ही हो सकती थी। आम जन के कल्याणार्थ आपका स्पष्ट दृष्टिकोण, देश को परमाणु संपन्न बनाने का फ़ैसला, देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दिए योगदान को कभी नहीं भुलाया जाएगा। देश की सुरक्षा के साथ समझौता किए बिना सभी पड़ोसियों से मधुर संबंध रखना,  CTBT और NPT पर साइन किए बिना देश को न्यूक्लियर स्टेट बनाना आपकी कुशल विदेशनीति के उत्तम उदाहारण हैं। आप एक कुशल राजनीतिक होने के साथ साथ एक ओजस्वी वक्ता, सहृदय कवि और सच्चे स्वयंसेवक रहे। सही मायनों में आप सच्चे भारत रत्न थे। उत्तराखंड के लोग आपके सदैव ऋणी रहेंगे, आप छोटे राज्यों के पक्षधर रहे और आपके कार्यकाल में उत्तराखंड का निर्माण हुआ। उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों के विकास के लिए सदैव तत्पर रहे। उत्तराखंड की समस्त जनता की ओर से आपको भावपूर्ण श्रद्धान्जलि अर्पित करता हूं

News Reporter
error: Content is protected !!