; दिल्ली में डेंगू के खिलाफ कुछ इस तरह उतरी आम आदमी पार्टी - Namami Bharat
दिल्ली में डेंगू के खिलाफ कुछ इस तरह उतरी आम आदमी पार्टी

*- दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं के अंदर डेंगू के खिलाफ फॉगिंग का महाअभियान शुरू किया है, सभी 272 वार्डों में कल अभियान चलाया जाएगा- सौरभ भारद्वाज*

*- ‘आप’ के विधायक, पार्षद और संगठन के पदाधिकारियों ने फॉगिंग अभियान चलाया, दिल्ली की प्रत्येक गली और मोहल्ले में 7 दिन के भीतर फॉगिंग कराई जाएगी- सौरभ भारद्वाज*

*- दिल्ली नगर निगम की कानूनी जिम्मेदारी बनती है फॉगिंग कराकर दिल्ली को मच्छर मुक्त करना- राघव चड्ढा*

*- भाजपा की एमसीडी ने दिल्लीवासियों से मुंह फेर लिया तो यह ज़िम्मेदारी आम आदमी पार्टी ने अपने कंधों पर ली है- राघव चड्ढा*

आम आदमी पार्टी ने डेंगू के खिलाफ महाभियान चलाया। दिल्ली की 70 विधानसभाओं में आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद और पदाधिकारियों ‌ने फॉगिंग अभियान में हिस्सा लिया।‌ दिल्ली में कल से यह अभियान सभी 272 वार्डों में चलाया जाएगा। आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं के अंदर डेंगू के खिलाफ फॉगिंग का अभियान शुरू किया है।

 ‘आप’ के विधायक, पार्षद और संगठन के पदाधिकारियों ने फॉगिंग अभियान चलाया है। दिल्ली की प्रत्येक गली और मोहल्ले में 7 दिन के भीतर फॉगिंग कराई जाएगी। विधायक राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की कानूनी जिम्मेदारी बनती है फॉगिंग कराकर दिल्ली को मच्छर मुक्त करना। भाजपा की एमसीडी ने दिल्लीवासियों से मुंह फेर लिया तो यह ज़िम्मेदारी आम आदमी पार्टी ने अपने कंधों पर ली है। 

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश विधानसभा में फॉगिंग अभियान की शुरुआत पार्षद पूजा जाखड़ के साथ की। विधायक राघव चड्ढा ने राजेंद्र नगर विधानसभा में फॉगिंग अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की 70 विधानसभाओं के अंदर डेंगू के खिलाफ फॉगिंग का अभियान शुरू किया है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद और संगठन फॉगिंग का काम करेगा। दिल्ली की प्रत्येक गली मोहल्ले में एक हफ्ते तक फागिंग करेंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर सामान्य तौर पर इतनी बारिश नहीं होती है। बारिश ज्यादा हुई और एमसीडी ने समय रहते फॉगिंग नहीं की। जिसके कारण दिल्ली में मच्छर बहुत ज्यादा बढ़ गए हैं। एमसीडी का मलेरिया विभाग घर-घर जाकर लार्वा की जांच करता था और दवाई का छिड़काव करता था। इस बार एमसीडी ने घर-घर जाकर जांच भी नहीं की है। इसलिए हम इस अभियान से सभी को जोड़ रहे हैं। आरडब्ल्यू, एजीओ सहित तमाम गैर सरकारी संस्थाओं को जोड़ रहे हैं। सभी से अपील कर रहे हैं कि सभी मिलकर डेंगू के खिलाफ अभियान चलाएं, वरना दिल्ली के अंदर बीमारियां बढ़ सकती हैं। 

वहीं राघव चड्ढा ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए भाजपा शासित एमसीडी को दिल्ली में फॉगिंग करनी थी। जब भाजपा ने दिल्लीवासियों से मुंह फेर लिया तो अब ये ज़िम्मेदारी भी केजरीवाल सरकार ने अपने ऊपर ली है। दिल्ली नगर निगम की कानूनी जिम्मेदारी बनती है फॉगिंग कराकर दिल्ली को मच्छर मुक्त करना। लेकिन नगर निगम पूरी तरह से भ्रष्ट है। भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों को सिर्फ पैसे कमाने और भ्रष्टाचार करना है। दिल्ली को साफ करने और मच्छर मुक्त करने में उनकी कोई रुचि नहीं है। इसलिए हमने यह बेड़ा उठाया है। 

सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के विधायक खुद फागिंग करवाएंगे। यह हमारी कानूनी जिम्मेदारी नहीं बनती है। इसके चलते हम सरकारी तंत्र के संसाधनों का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। हम अपने सीमित संसाधनों से और निजी संसाधनों से अपने क्षेत्रों को मच्छर मुक्त करने के लिए अभियान चला रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी स्वयं रोजाना फॉगिंग करेगी और मच्छरों से मुक्ति दिलाएगी। नगर निगम फेल हो गया है और अपनी कानूनी जिम्मेदारी से भाग रहा है। इसके अलावा नगर निगम पूरी तरह से भ्रष्ट संस्था है। दिल्ली के लोगों ने मन बना लिया है कि भाजपा के भ्रष्टाचार के काल को समाप्त करना है। बीजेपी को एमसीडी से उखाड़ फेंकना है। जैसे दिल्ली सरकार में केजरीवाल हैं वैसे ही एमसीडी में अरविंद केजरीवाल को लेकर आना है। तभी दिल्ली का उद्धार होगा।

*भाजपा दिल्ली में डेंगू फैलाने का षड्यंत्र कर रही*

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी ने डेंगू की रोकथाम के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। भाजपा दिल्ली में डेंगू फैलाने का षड्यंत्र कर रही है। दिल्ली में पांच से सात फीसदी इलाके में ही फॉगिंग की गई है। मलेरिया के अधिकारी और अन्य जिम्मेदार अधिकारी एक बार भी किसी के घर नहीं गए हैं। दिल्ली में लोग एमसीडी की साफ सफाई की व्यवस्था से पूरी तरीके से नाराज हैं। जिस तरीके की लापरवाही दिल्ली के अंदर एमसीडी द्वारा नजर आ रही है उससे ऐसा लग रहा है कि भाजपा दिल्ली के लोगों में डेंगू फैलाने का षड्यंत्र कर रही है।  

*दिल्ली वासियों को डेंगू से बचाने के लिए आप ने किया फैसला*

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली को बदनाम करने के लिए डेंगू फैलाने का षड्यंत्र किया रहा है। आम आदमी पार्टी के विधायकों, पार्षदों और जिला प्रभारियों ने  आपातकालीन बैठक के बाद फैसला किया कि अगर भाजपा दिल्ली के अंदर डेंगू फैलाने का षड्यंत्र करेगी तो दिल्ली का बचाने का काम करेगी आम आदमी पार्टी करेगी। आम आदमी पार्टी के सभी 62 विधायक ‌और ‌पार्षद दिल्ली को डेंगू से बचाने का काम करेंगे। सभी वार्ड के एक-एक मोहल्ले-गली की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी ‌के कार्यकर्ता लेंगे और फॉगिंग करेंगे।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!