सुहाना खान सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल, लोगों ने नेपोटिज्म का नाम देते हुए किया अभद्र कमेंट

तृप्ति रावत/ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई हैं। जहां वोग मैगजीन के फ्रंट पेज पर सुहाना खान के बोल़्ड अंदाज के साथ उनकी फोटो छपी। वहीं लोगों ने उनके इस फोटो को लेकर नेपोटिज्म करार दिया। यही नहीं वोग इंडिया के इंस्टाग्राम पेज पर लोगों ने अभद्र कमेंट तक कर डाले। जिसके वजह से वोग इंडिया को कमेंट सेक्शन बंद करना पड़ा।

यानि की अब लोग फोटो देख सकते थे लेकिन कमेंट नही कर सकते थे। लेकिन वोग इंडिया के ऐसा करने से भी कोई फायदा नही हुआ। लोग इंस्टाग्राम की जगह ट्वीटर पर धड़ल्ले से कमेंट करने लगे। सबका मुद्दा ये था कि इतना बड़ा मौका हासिल करने के लिए सुहाना खान ने अपने जीवन में शाहरूख खान की बेटी होने के अलावा क्या किया है। ऐसे कई सारे कमेंट सुहाना खान को किया गया। आप देख सकते हैं।

बता दें कि शाहरुख खान ने वोग ब्यूटी अवार्ड्स 2018 में ये मैगजीन सबके सामने पेश किया था। जिसका अनावरण करते हुए शाहरुख ने ट्वीट भी किया कि ‘इस मैगजीन को हाथ में पकड़़ते हुए वो बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं।’

वहीं वोग मैगज़ीन को दिए गए एक इंटर्व्यू में सुहाना ने कहा कि- ‘घर में सब कुछ नॉर्मल होता है। सब कुछ कूल, लेकिन सारे चैलेंज घर के बाहर होते हैं। मुझे ये मुश्किल लगता है क्योंकि लोग सोचते हैं कि वो आपको जज कर सकते हैं। खासकर सोशल मीडिया पर।’

‘मैं अक्सर प्राइवेट इंस्टाग्राम तस्वीरों के लीक हो जाने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल होती हूं। लोग आपको जानते भी नहीं फिर भी आपके बारे में बहुत बातें करते हैं। वो इतना बोलते हैं कि आपका आत्मविश्वास हिल जाता है। मैं खुद को हमेशा समझाती रहती हूं कि लोग तो आपसे नफरत करेंगे ही, मुझे इससे दुखी नहीं होना है। ये परेशान करने वाले जरूर है लेकिन मैं खुद को समझाती हूं कि लोगों के पास तो इससे भी बड़ी समस्याएं हैं।’

 

News Reporter
error: Content is protected !!