; प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दीं बॉलीवुड फिल्ममेकर्स को कड़ी चेतावनी, कहा ऐसा नहीं चलेगा - Namami Bharat
प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दीं बॉलीवुड फिल्ममेकर्स को कड़ी चेतावनी, कहा ऐसा नहीं चलेगा

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बॉलीवुड फिल्ममेकर्स को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्हें देश मैं रहना है तो सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ नहीं चलेगा। सोमवार को भक्ति अखाड़ा के कुछ लोगों ने प्रज्ञा ठाकुर के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और प्रकाश झा की आगामी वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ के खिलाफ एक मेमोरेंडम सौंपा। इसके बाद प्रेस से बात करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि अब कोई फिल्म बनने से पहले हम लोग उसकी स्क्रिप्ट पढ़ेंगे, तभी वो बनेगी। प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें घेर रहे हैं, जिनमें कुमार विश्वास भी शामिल हैं।

बता दें कवि कुमार विश्वास ने प्रज्ञा ठाकुर का वीडियो शेयर करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में लिखा, ‘हम लोग पढ़ेंगे…..कौन हम लोग?’ कुमार विश्वास ने अपने इस ट्वीट में हैरान होने वाला एक इमोजी भी शेयर किया है।

पत्रकार नरेंद्र नाथ मिश्रा ने भी प्रज्ञा ठाकुर के इस बयान के लिए उन्हें आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘अब आगे से कोई फ़िल्म बनेगी तो उससे पहले प्रज्ञा ठाकुर स्क्रिप्ट पढ़ेगी..फिर फ़िल्म देखेंगी। उसके बाद इनकी अनुमति से ही फ़िल्म रिलीज़ होगी। इसके लिए क़ानून बनाया जाएगा। सुनें, खुद कह रहीं हैं।’

 प्रज्ञा ठाकुर ने कहा –

सच तो ये है कि ये लोग हमें मजबूर कर रहे हैं कि हम ये पिक्चर देखें और उन पर कार्रवाई करें। अगर कार्रवाई से बचना है या अगर इस देश में रहना है तो सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ नहीं चलेगा। कोई भी मत और पंथ अपनी मर्यादा में है और धर्म एक ही है सनातन धर्म जिसे कहते हैं, इस धर्म के विरुद्ध अगर किसी ने खिलवाड़ किया तो वो स्वीकार नहीं है।’

साथ ही हम साधू संत पिक्चर नहीं देखते। और अब हमें एक डिपार्टमेंट बनाना पड़ेगा, भारत भक्ति अखाड़ा ये डिपार्टमेंट बनाएगा। कोई भी पिक्चर रिलीज़ होने के पहले वहां देखी जाएगी, पूरा कानूनी विधानमंडल बैठेगा, वो देखेगा। अगर वो उचित है, पहले उसकी स्क्रिप्ट पढ़ेंगे अगर ऐसा कुछ है तो पहले ही पिक्चर बनने नहीं देंगे। नहीं तो सेंसर बोर्ड में ऐसे लोगों के खिलाफ मैं कार्रवाई करूंगी।’

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!