; महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों को खेल सामग्री का वितरण
महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों को खेल सामग्री का वितरण

संतोष नेगी। विकासखंड पोखरी में सोमवार को बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक महेंद्र भट्ट ने ग्राम पंचायत रौता ग्राम पंचायत मसोली और खाल सरमोला में महिला मंगल दलों एवं युवक मंगल दलों को खेल एवं सांस्कृतिक सामग्री का वितरण किया।


वही विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा विधायक निधि से प्रत्येक ग्राम सभाओं को महिला मंगल दलों एवं युवक मंगल दलों को सांस्कृतिक सामग्री एवं खेल सामग्री का वितरण किया जा रहा है
विधायक भट्ट ने कहा इस प्रकार की सामग्री के वितरण से ग्रामीण क्षेत्रों की महिला मंगल दलों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलता है इससे हमारी संस्कृति का प्रचार-प्रसार होता है। युवक मंगल दल को खेल सामग्री वितरण करते हुए विधायक भट्ट ने कहा खेल सामग्री की प्रोत्साहन से प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।


इस अवसर पर महिला मंगल दल अध्यक्ष मसोली मुन्नी देवी युवक मंगल दल अध्यक्ष विपिन बर्त्वाल क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा रानी रावत महिला मंगल दल अध्यक्ष रौता उर्मिला देवी ,नवमी देवी ,सुनीता देवी, जयंती देवी, रौता ग्राम प्रधान वीरेंद्र राणा ,अवधेश रावत , जिला पंचायत सदस्य अनूपचंद पूर्व जिला पंचायत सदस्य गजपाल बर्त्वाल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी मसोली ग्राम प्रधान सहित तमाम लोग मौजूद थे।

News Reporter
error: Content is protected !!