; गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने सिक्किम में बाढ़ प्रभावित इलाक़े का दौरा कर सीएम के साथ किया उच्च स्तरीय बैठक
गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने सिक्किम में बाढ़ प्रभावित इलाक़े का दौरा कर सीएम के साथ किया उच्च स्तरीय बैठक

Sikkim गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने अपने सिक्किम दौरे के दूसरे दिन मंगन जिले के नागा में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का भी दौरा किया।इस दौरान उन्होंने राहत कैम्प व बाढ़ प्रभावित इलाकों में भ्रमणशील रहकर के वहां के हालात जाने। उन्होंने प्रभावित नागरिकों को राहत और सहायता का आश्वासन दिया। गृह राज्य मंत्री ने अलग-अलग क्षेत्रों में फंसे व्यक्तियों के लिए बचाव और राहत कार्यो में तेज़ी लाने के दिशा निर्देश भी दिए।
वहीं सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।इस बैठक का मुख्‍य एजेंडा हालिया बाढ़ संकट के बाद सामान्‍य हालात की बहाली और पुनर्स्थापना करने संबंधी प्रयासों पर विचार-विमर्श था।

जिसने इस राज्य को बुरी तरह प्रभावित किया है। दोनों ही नेताओं ने मौजूदा संकट से निपटने के लिए तात्कालिक और दीर्घकालिक रणनीतियों पर गौर करते हुए व्यापक चर्चा की। इस दौरान जो व्‍यापक चर्चा हुई वह समस्‍त संसाधनों में उचित समन्वय स्‍थापित करने, राहत सहायता देने, और बचाव एवं सामान्‍य हालात की बहाली में तेजी लाने में आवश्‍यक सहयोग देने पर केंद्रित थी।  

गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने तेजी के साथ और प्रभावी सहायता प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के साथ मिलकर सहयोग करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस बीच, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने त्वरित गति से राहत पहुंचाने हेतु भारत सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सहायता उपलब्ध कराने तथा स्थिति बहाली कार्य में तेजी लाने के लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने सामान्य स्थिति को बहाल करने और हाल ही में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता देने के लिए अथक प्रयास करने का संकल्प दोहराया।

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से अब तक 65 कि मौत 81 लोग लापता हैं

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गई। सिक्किम राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष (एसएसडीएमए) और जलपाईगुड़ी पुलिस ने बताया कि 30 शव सिक्किम और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से 35 शव बरामद हुए हैं। 81 लोग अब भी लापता हैं। 26 लोग घायल हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

News Reporter
error: Content is protected !!