; मध्य प्रदेश: पन्ना ज़िले की स्कूल छात्रा ने साबित कर दिया, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से भविष्य में होने वाली बीमारियों का लग सकता है पता - Namami Bharat
मध्य प्रदेश: पन्ना ज़िले  की स्कूल छात्रा ने साबित कर दिया, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से भविष्य में होने वाली बीमारियों का लग सकता है पता

डिजिटल इंडिया  ने वंशिका यादव की की इस स्टडी को सोशल मीडिया प्लेटफार्म कू पर शेयर करते हुए उनको बधाइयां भी दी

मध्य प्रदेश की केंद्रीय विद्यालय की छात्रा वंशिका यादव  ने हाल ही में हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – फ्यूचर ऑफ़ द नेशन के नाम से एक इवेंट में एक प्रणाली विक्सित की है जो मरीज़ों  में उम्र बढ़ने उम्र बढ़ने के साथ होने वाली गंभीर बीमारियों की जानकारी पहले से दे देगी | इस मॉडल में उपापचय यानी मेटाबॉलिक और कार्डियोवस्कुलर यानी धमनी और हार्ट संबंधी बायोमार्कर का प्रयोग किया जाएगा  इसे मापने की जैविक प्रक्रिया के जरिये शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल , बॉडी मास इंडेक्स , ग्लूकोज और ब्लड प्रेशर का आंकलन कर सेहत का हाल पता लगाया जा सकता है |साथ ही लोगों के लाइफटाइम में उससे होने वाली बीमारियों का अंदेशा भी वैज्ञानिक आधार पर आंका जा सकता है | 

इस आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस मॉडल के जरिये व्यक्ति की उम्र बढ़ने से उसके पाचन और श्वसन संबंधी रोगों के खतरे का आंकलन होगा. उम्र बढ़ने के साथ शरीर में होने वाले परिवर्तन का कोशिकाओं, मानसिक स्थिति और व्यवहार संबंधी गतिविधियों पर विपरीत असर पड़ता है|वंशिका की इस पूरी स्टडी को डिजिटल इंडिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया कू हैंडल पर शेयर भी किया और उनको इस छोटी सी उम्र में इतनी बड़ी स्टडी के लिए बधाइयां भी दी| 

इस पूरी स्टडी में जानकारों की  माने तो इस जानकारी से हम किसी बीमारी के विकास क्रम को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे. साथ ही भावी मरीजों को भी अपने बचाव के लिए पर्याप्त समय मिलेगा | 

इसी के साथ  जानकार ये भी कहते हैं कि इसके ज़रिये  मरीजों को उस बीमारी की ओर बढ़ने से रोका  भी जा सकता है और मरीज़ों को पहले से जानकारी  भी मिल सकती है | इस मॉडल से दीर्घावधिक क्रॉनिक ड्रग थेरेपी का भी आंकलन किया जा सकेगा, जिससे डाक्टरों को डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के इलाज में निगरानी रखने में भी मदद मिलेगी.’

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!