; समाजवादी पार्टी के 12 जिला पंचायत सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा
समाजवादी पार्टी के 12 जिला पंचायत सदस्यों ने भाजपा का दामन थामा

यज्ञविजय चतुर्वेदी गोंडा।गोण्डा में दो धड़ो में बंटे भाजपा के कुनबे को जोड़ने का काम पार्टी द्वारा शुरू कर दिया गया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के बागी जिला पंचायत सदस्यों, निर्दलीय और अन्य दलों के जीते हुए जिला पंचायत सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए कवायद चल रही है ऐसे में जिला पंचायत सदस्यों को मिलाने, जोड़ने और तोड़ने की जद्दोजहद जारी है। वही पंचायत चुनाव के पहले भाजपा के बागी प्रत्याशियों में जिन लोगों ने जिला पंचायत में जीत हासिल की उन को मिलाने के लिए भाजपा ने हाथ बढ़ाया है। 

जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के बागी, निर्दल व समाजवादी पार्टी के 12 जिला पंचायत सदस्यों ने भाजपा का दामन थाम लिया और भाजपा जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह और भाजपा विधायकों की अगुवाई में भाजपा की सदस्यता ली। 

इस सभी सदस्यों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए साथ देने और पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया। आपको बता दें कि गोंडा जनपद में जिला पंचायत सदस्य के कुल 65 पद हैं जिसमें से भारतीय जनता पार्टी के खाते में 17 सदस्य आए थे। अन्य सीटें समाजवादी पार्टी बसपा के अलावा अन्य दलों के खाते में चली गई थी। आज भारतीय जनता पार्टी में 12 सदस्यों के शामिल होने के बाद भाजपा के जिला पंचायत सदस्यों की संख्या 29 हो गई है ऐसे में अभी भाजपा को जीत के लिए 4 और  जिला पंचायत सदस्यों की जरूरत है। 

वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी का कहना है की भाजपा ही गोंडा समेत पूरे प्रदेश में परचम लहराएगी साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष के 75 पद भाजपा की झोली में ही आएंगे। 

भाजपा सांसद कीर्तवर्धन सिंह भी पूरे उत्साह में दिखे और उनका कहना है की भाजपा का कोई विकल्प नहीं है और उसने जो विकास के काम किए हैं उसी के बूते पंचायत चुनाव में भी भारी जीत मिली है और अब जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पदों पर भाजपा के प्रत्याशी आसीन होंगे और पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बहाई जाएगी भाजपा नेताओं का यह दावा कितना खरा उतरेगा यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

News Reporter
error: Content is protected !!