पातालपानी में जननायक टंट्या मामा का कार्यक्रम, इंदौर के नेहरू स्टेडियम में होगा आयोजन- ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

इंदौर  देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी आहुति देने वाले जननायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर चार दिसंबर को पातालपानी में होने वाला कार्यक्रम बेमौसम बारिश के कारण संकट में आ गया। इस कारण शासन ने पातालापानी में प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त कर इसे इंदौर शहर में मौजूद नेहरू स्टेडियम में करना तय किया है। इसके बाद पातालपानी में लगाया गया मंच और टेंट आदि इंतजाम प्रशासन ने हटाने शुरू कर दिए हैं।

बताया जाता है कि टंट्या मामा की मूर्ति की स्थापना और पौधारोपण का कार्यक्रम तो पातालपानी में ही होगा, लेकिन मुख्य समारोह अब नेहरू स्टेडियम में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आने वाले हैं। पातालपानी में प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रशासन ने एक लाख जनजातीय लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए महू के पास पातालपानी में एक सप्ताह से बड़े पैमाने पर इंतजाम किए जा रहे थे।कुछ किसानों के खेत में टेंट लगाकर कार्यक्रम किया जाना था। पार्किंग की व्यवस्था भी खेतों में ही की गई थी। पर बुधवार और गुरुवार को हुई बारिश के कारण खेतों की मिट्टी गीली हो गई है और वहां चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी।

गुरुवार सुबह अधिकारियों ने पातालपानी का दौरा किया और पाया कि यहां बारिश के कारण वाहन भी मिट्टी में फंस रहे हैं। हालात देखते हुए शासन से अनुमति लेकर कार्यक्रम स्थल बदलने का निर्णय लिया है। बाद में कलेक्टर मनीषसिंह और अन्य अधिकारियों ने नेहरू स्टेडियम का दौरा किया। यहां कार्यक्रम के अनुसार इंतजाम करना शुरू किया जा चुका है।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!