; वीर सैनिकों का सम्मान हमारी नई पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करेगा विधायक महेंद्र भट्ट - Namami Bharat
वीर सैनिकों का सम्मान हमारी नई पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करेगा विधायक महेंद्र भट्ट

चमोली सैनिक कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को शहीद सम्मान यात्रा के तहत स्पोटर्स स्टेडियम गोपेश्वर में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों के वीर नारियों को ताम्रपत्र देकर सम्मानित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। इस सैन्य धाम के शिलान्यास के लिए शहीद वीर सैनिकों के घर-आंगन से मिट्टी को पवित्र ताम्र कलश में एकत्रित शुक्रवार को गोपेश्वर मुख्यालय लाया गया। जिसे पूरे सम्मान के साथ देहरादून ले जाया जाएगा।

 शुक्रवार को स्पोटर्स स्टेडियम गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बद्रीनाथ विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट ने शहीद वीर सैनिकों को श्रद्वासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वीर सैनिकों का सम्मान हमारी नई पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करेगा। मैं शहीद वीर सैनिको को सत् सत् प्रणाम करता हूॅ। थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि हमारी सरकार सैनिकों के सम्मान में सैन्यधाम का निर्माण करने जा रही है। जो हमारी आने वाली पीढ़ियों को देश के गौरवमई इतिहास एवं देश पर मर मिटने वाले वीर सपूतों के बारे में जानकारी देगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि आज भारतीय सेना अत्याधुनिक हथियारों से लैस है। हमारी सरकार सैन्य ताकतों को बढाना का काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष कर्नल डीएस वर्तवाल ने कहा कि सरकार द्वारा सैनिकों का सम्मान करना एक सैनिक परिवार के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर कर्नल दीपेंद्र सिंह, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी सुवेदार विरेन्द्र सिंह नेगी कै0 आनन्द सिंह फरस्वाण, कै0 दिलवर सिंह रावत, कै0 कर्ण सिंह बिष्ट, पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल मातवर सिंह भंडारी, जिला सचिव पूर्व सैनिक संगठन महेंद्र सिंह राणा, कै दर्शन सिंह बिष्ट, कै0 सुरेन्द्र सिंह तोपाल, सुवेदार अब्बल सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह नेगी, श्रीमती शांति राणा, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह बर्तवाल, कुशलानंद डिमरी आदि मौजूद रहे।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!