; ग्रेटर नोएडा: निर्वस्त्र हालत में 7वीं मंजिल से नीचे गिरी लड़की, दोस्त के साथ कर रही थी पार्टी - Namami Bharat
ग्रेटर नोएडा: निर्वस्त्र हालत में 7वीं मंजिल से नीचे गिरी लड़की, दोस्त के साथ कर रही थी पार्टी

यूपी में ग्रेटर नोएडा की हाई प्रोफाइल सोसायटी से 24 साल की लड़की सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।लड़की के सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आई हैं और वो कोमा में है।बताया जा रहा है कि जब लड़की फ्लैट की खिड़की से नीचे गिरी तो वो निर्वस्त्र हालत में थी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने बताया कि लड़की पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और हरियाणा के पानीपत में रहती है। 12 दिसंबर को लड़की  ग्रेटर नोएडा अपने दोस्त से मिलने आई थी।आधी रात के आसपास लड़की अचानक सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई. घायल लड़की को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जांच में पुलिस को यह पता चला है कि लड़की नींद और नशे में होने की वजह से खिड़की से नीचे गिर गई। 

पुलिस अफसरों का कहना है की उन्होंने लड़की के परिजनों को सूचना दे दी है। लेकिन अभी तक कोई भी उस लड़की का हाल-चाल लेने  कोई नहीं आया है।  लड़की के दोस्त ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि लड़की से उसकी मुलाकात होती रहती थी। जब भी वो यहां आती थी तो उसी के फ्लैट में रहती थी।

लड़की के दोस्त ने पुलिस को बताया कि जिस दिन यह घटना हुई, उस रात दोनों ने पार्टी की थी और आधी रात के वक्त जब लड़की बाथरूम गई और खिड़की से नीचे गिर गई पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. अस्पताल में लड़की डॉक्टरों की निगरानी है।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!