; दिल्ली सरकार ने छठां सीरो सर्वे शुरू किया - Namami Bharat
दिल्ली सरकार ने छठां सीरो सर्वे शुरू किया

*केजरीवाल सरकार ने शुरू किया छठां सीरो सर्वे, पूरी दिल्ली से लिए जाएंगे 28 हजार सैम्पल- सत्येंद्र जैन*

*- सीरो सर्वे के लिए दिल्ली के हर वार्ड से लिए जाएंगे 100-100 सैंपल – सत्येंद्र जैन

*- दिल्ली की कितनी आबादी में कोरोना के खिलाफ बन चुकी है एंटीबॉडी, दो हफ्ते बाद सर्वे रिपोर्ट के नतीजे से चलेगा पता

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने छठां सीरो सर्वे शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि सर्वे में पूरी दिल्ली से 28 हजार सैम्पल लिए जाएंगे, जिसमे दिल्ली के हर वार्ड से लिए 100-100 सैंपल लिए जाने हैं। दो सप्ताह बाद सीरो सर्वे की रिपोर्ट आ जाएगी, जिससे यह पता चलेगा कि दिल्ली की कितनी आबादी में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी बन चुकी है।

भारत के कई राज्यों में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। इन सबके बीच दिल्ली में फिर से सीरो सर्वे की शुरुआत हो गई है। दिल्ली में सीरो-सर्वे का छठा चरण शुक्रवार, 24 सितंबर से शुरू हो गया है। सीरो सर्वे के इस चरण में दिल्ली नगर निगम, एनडीएमसी और कैंटोनमेंट बोर्ड के हर वार्ड से सैंपल लिए जाने हैं। इस सिलसिले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता कर जानकारी की। उन्होंने बताया कि दिल्ली के 280 वार्ड से कुल 28 हज़ार सैंपल लिए जाने हैं। सैंपल लेने की प्रक्रिया एक हफ्ते के भीतर पूरी की जाएगी। इसके एक हफ्ते बाद इसके नतीजे भी आ जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री श्री  सत्येंद्र जैन ने कहा कि शुक्रवार से दिल्ली में छठा सीरो सर्वे शुरू हो गया है। यह सीरो सर्वे दिल्ली के सभी वार्ड में किया जाएगा। एनडीएमसी और कैंटोनमेंट बोर्ड मिलाकर यह 280 वार्ड में शुरू किया गया है। इस सर्वे में कुल 28 हज़ार सैंपल लिए जाएंगे, जिसमें से प्रत्येक वार्ड से 100-100 सैंपल लिए जाने हैं। दिल्ली सरकार का यह अब तक का सबसे बड़ा सीरो सर्वे होगा। सभी वार्ड में सैंपल लेने का काम एक हफ्ते के भीतर पूरा हो जाएगा और उसके एक हफ्ते बाद इसके नतीजे भी आ जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग दो हफ्ते का समय लगेगा।

बता दें कि दिल्ली में अब तक 5 सीरो सर्वे कराए जा चुके हैं। सीरो सर्वे से यह अनुमान लगाने में आसानी होती है कि कितने प्रतिशत आबादी में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी बन चुकी है। इसी आधार पर सरकार अपनी आगे की रणनीति तय करती है और नए दिशा निर्देश बनाती है I विशेषज्ञों की माने तो इस बार सीरो सर्वे में अधिकतर रिपोर्ट सकारात्मक आने की उम्मीद है। वहीं, दिल्ली में कोरोना केस की बात करें, तो 24 सितंबर को कोरोना के 24 मामले दर्ज किये गए और संक्रमण दर 0.03 फीसद थी। इसके साथ ही कल दिल्ली में कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!