; मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम पहुॅचकर भगवान श्री बद्रीनाथ की विशेष पूजा अर्चना - Namami Bharat
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बद्रीनाथ धाम पहुॅचकर भगवान श्री बद्रीनाथ की विशेष पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को बद्रीनाथ धाम पहुॅचकर भगवान श्री बद्रीनाथ की विशेष पूजा अर्चना करते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पूजा संपन्न कराई। भ्रमण कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री गुरूवार को सुबह 9 बजे बद्रीनाथ हैलीपैड पहुॅचे। यहां से कार द्वारा मंदिर पहुॅचकर भगवान बद्रीनारायण की पूजा की। उन्होंने भगवान बद्रीनाथ से पूरे देश को कोरोना से मुक्त करने के लिए भी प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने बद्रीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों से भी बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीएम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत बद्रीनाथ धाम को दिव्य और भव्य बनाने के लिए मास्टर प्लान के तहत कार्य चल रहा है। इसके लिए 250 करोड की धनराशि भी प्राप्त हो गई है।  मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्याे का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को प्रस्तावित कार्याे में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने मुख्यमंत्री को धाम मे संचालित कार्यो  की प्रगति से अवगत कराया। बद्रीनाथ मे मास्टर प्लान के पहले चरण के कार्य शुरू हो गए है। फेज वन में बहुउदेशीय आगन्तुक भवन, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, वनवे लूप रोड, शेष नेत्र व बद्रीश झील का सौन्दर्यीकरण किया जाना है।

मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, एडीम हेमंत वर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, अन्य अधिकारियों सहित भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिप सदस्य विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी एवं पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!