Chandigarh Kare Aashiqui : फिल्म को मिला वीकेंड का फायदा, कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ के जरिए बेहद संवेदनशील कहानी लेकर आए हैं। फ़िल्म में इमोशन-ड्रामा औऱ इसकी कहानी सबसे अलग है और यही इसे सारी मूवीज से अलग बनाती है। हालांकि कमाई के मामले में फिल्म धीरे-धीरे स्पीड पकड़ रही है। वीकेंड पर मूवी ने 5 करोड़ की कमाई की।

आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया। लेकिन अब फिल्म रफ्तार पकड़ रही है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 5 करोड़ का कलेक्शन किया। इस हिसाब से रविवार को मूवी ने अच्छा बिजनेस किया।

‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ ने पहले दिन 3.25 करोड़, दूसरे दिन 4.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। अभी तक की कुल कमाई की बात करें तो 12.50 करोड़ की कमाई हो चुकी है। दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा और चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है, लेकिन छोटे शहरों में फिल्म को ऑडियंस नहीं मिल रहे।

डायरेक्‍टर अभ‍िषेक कपूर की फिल्म ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की कहानी हटके है। इसमें आयुष्मान खुराना ने एक बॉडी बिल्डर का किरदार निभाया हैं और वाणी कपूर एक जुम्बा टीचर बनी हैं। फिल्म रोमांटिक ड्रामा है लेकिन इसकी आगे की कहानी इसमें नये- नये ट्विस्ट लाती है।दोनों को एक दूसरे से प्यार होता है लेकिन कहानी तब बदलती है जब एक्टर को पता चलता है कि मानवी एक ट्रांसजेंडर महिला है। इस फिल्म में अभिषेक बजाज, कंवलजीत सिंह, गौरव शर्मा, योगराज सिंह और अंजन श्रीवास्तव ने भी काफी अहम रोल प्ले किया हैं।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!