; पुलिस की त्वरित मदद से घायल मजदूर की बची जान
पुलिस की त्वरित मदद से घायल मजदूर की बची जान
संतोष नेगी। पुुुलिस  को  मंगलवार  दोपहर को  सूचना मिली कि ग्राम सैन्जि गैरसैंण में सड़क किनारे बने टैंक के अंदर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए एम्बुलेंस सहित मौके पर पंहुचकर उक्त व्यक्ति को C.H.C गैरसैंण में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम आनंद पुत्र खीम सिंह निवासी खीड़ा चखुटिया बताया जो नौगांव पांचाली राजश्व क्षेत्र में सड़क मार्ग में लेबर का काम करना बताया।
पुलिस द्वारा ठेकेदार से संपर्क किया गया एवं आनंद के घर पर सूचना हेतु थानाध्यक्ष चौखुटिया को बता दिया गया है। चिकित्सकों द्वारा आनंद की स्थिति सामान्य बतायी गयी है अभी C.H.C गैरसैण में उपचाराधीन है।पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर स्थानीय लोगों द्वारा प्रसंशा की।
News Reporter
error: Content is protected !!