; चमोली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों की अवैध जड़ी बूटी के साथ तश्कर गिरफ्तार
चमोली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों की अवैध जड़ी बूटी के साथ तश्कर गिरफ्तार

सन्तोषसिंह नेगी/चमोली..उत्तराखण्ड के जनपद चमोली की एस.ओ.जी टीम एवं कर्णप्रयाग पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान मंगलवार को 209 ग्राम अवैध कीड़ा जड़ी बूटी के साथ एक तश्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तश्कर से मिली इस जड़ी बूटी की कीमत लाखों में बतायी जा रही है।

मंगलवार को एस.ओ.जी. और कर्णप्रयाग पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अवैध कार्यों के विरूध्द संयुक्त चेंकिंग अभियान में एक तश्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तश्कर पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज जिया गया है। गिरप्तार तश्कर ने अपना नाम विक्रम सिंह पुत्र डब्बल सिंह ग्राम जिंटा जोशीमठ हाल कालेश्वर कर्णप्रयाग बताया है।

तश्कर से प्राप्त अवैध कीड़ा जड़ी बूटी बहुत ही कीमती बतायी जा रही है। इस जड़ी बूटी को भारत से बाहर भेजा जाता है. यह जड़ी बूटी हिमालय के दुर्गम क्षेत्रों में पायी जाती है।इस जड़ी बूटी से तश्कर मनमाना  पैसा कमाते है। बता दें कि चमोली और कर्णप्रयाग की संयुक्त टीम ने अवैध कार्यों के विरूध्द जनपद में लगातार चेंकिंग अभियान चलाया है।

 

News Reporter
error: Content is protected !!