; भाजपा ने 264 केन्द्रों पर आगामी आम चुनाव की तैयारियों को चढ़ाया रंग
भाजपा ने 264 केन्द्रों पर आगामी आम चुनाव की तैयारियों को चढ़ाया रंग

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के उत्तर पूर्वी जिले की ओर से शहरी केंद्र प्रमुखों के सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें जिले के सभी 264 शहरी केंद्रों के प्रमुखों के अलावा जिले में निवास करने वाले प्रदेश, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, निगम पार्षद, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट एवं जिला अध्यक्ष श्री अजय महावर ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों के सामने आगामी सांगठनिक कार्यों का लक्ष्य रखा और मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया।

उपस्थित शहरी केंद्र प्रमुख एवं पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार धारा है जो राजनीति के माध्यम से सबको साथ लेकर सब के विकास के लिए काम कर रही है और इस विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सबको अपने कर्तव्य का बोध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने तक के सफर में लाखों-करोड़ों कार्यकर्ताओं का अतुलनीय बलिदान और योगदान रहा है जिनकी दम पर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी और आज वह केंद्र सरकार भारत को विश्व गुरु बनाने के मिशन पर चल पड़ी है और हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि इस मिशन को हम भारत के जन जन का मिशन बनाएं और 2019 में फिर से केंद्र में मोदी सरकार बनाकर भारत को विश्वगुरु बनाने के अधूरे मिशन को पूरा करें।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम गुप्ता, जिला महामंत्री श्री संजय त्यागी, चैधरी भंवर सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, जोन चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, निगम पार्षद श्रीमती रेखा सिन्हा, अनिल त्यागी सहित सभी अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित रहे।  

News Reporter
error: Content is protected !!