; परसपुर ब्लॉक प्रमुखी के लिए चुनावी मैदान में उतरी आशा सिंह दिग्गजों का मिला समर्थन
परसपुर ब्लॉक प्रमुखी के लिए चुनावी मैदान में उतरी आशा सिंह दिग्गजों का मिला समर्थन

गोंडा। जिले में अब पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद ब्लाक प्रमुख के लिए दावेदारी शुरू हो गई है गोंडा के परसपुर ब्लॉक से छतौनी से क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुई आशा सिंह, ब्लॉक प्रमुख के लिए अपनी दावेदारी ठोक रही हैं,आशा सिंह के सामने क्षेत्र पंचयात सदस्य पद पर किसी ने पर्चा दाखिल नही किया था अकेले उम्मीदवार होने की वजह से निर्विरोध निर्वाचित हुए थी। पिछले 10 वर्षों से एक ही घर में प्रमुखपद होने के कारण ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र में तो कोई किया हैं न कोई जानता हैं कि प्रमुख कौन, यहाँ तक कि ब्लॉक प्रमुख की जो निधि आयी वो खर्च तक नहीं कर पाएं जिससे क्षेत्र में वर्तमान प्रमुख खिलाफ ।ऐसे सामाजिक कार्यकर्ता व आरएएस से जुड़ी आशा सिंह विकास के मुद्दे को लेकर ब्लाक प्रमुख के चुनाव के मैदान में कूदने की तैयारी कर चुकी हैं। आशा सिंह को कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह व कुँवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया का बहुत ही करीबी माना जाता हैं।लल्ला भैया के कहने पर आशा सिंह चुनावी मैदान में पूरी तैयारी के साथ उतर चुकी
खबर ये भी की सांसद का आशीर्वाद आशा सिंह को मिल गया जिसके बाद जिले में आशा सिंह के चुनाव मैदान में आने का चर्चा का विषय बना हुआ। आशा सिंह ने कई क्षेत्र पंचायत सदस्यों निर्विरोध कराकर क्षेत्र में अपना दबदबा कायम किया था तभी ये चर्चा जोरों पर थी कि इस बार परसपुरब्लॉक बडा उल्टफेर होगा। आशा सिंह पति डॉ शिवेन्द्र कुमार सिंह कृषि निदेशालय में राज्य सलाहकार के पद हैं। जिनकी भाजपा में मजबूत पकड़ बताई जाती हैं साथ ही सूबे के कई क़द्दावर मंत्रियों के करीबी हैं।जोकि आशा सिंह को ब्लॉक प्रमुख टिकट दिलाने के भाजपा के शीर्ष नेतृव से पैरवी कर रहें हैं। आरएसएस व भाजपा जुड़ी आशा सिंह क्षेत्र में बढ-चढकर सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेती हैं गरीब परिवार की आर्थिक व सामाजिक तौर पर मदद करती हैं। यही कारण की दर्जन से अधिक जीते क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा सिंह का प्रमुख पद के लिए खुला समर्थन कर रहें।

News Reporter
error: Content is protected !!