; ABP C-Voter Survey: जानिए सर्वे में कि क्या योगी सरकार से नाराज हैं यूपी के लोग? - Namami Bharat
ABP C-Voter Survey: जानिए सर्वे में कि क्या योगी सरकार से नाराज हैं यूपी के लोग?

ABP C-Voter Survey for UP 2022: सर्वे से अनुमान लगाया जा सकता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से यूपी में योगी सरकार की वापसी हो सकती है। ABP C-Voter Survey की तरफ से किए गए इस सर्वे में बीजेपी अपना राज्य वापस बचाने में क़ामयाब नज़र आ रही है। वहीं राज्य में सिर्फ़ अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ही अकेले बीजेपी को चुनौती देती दिख रही है।

इलेक्शन कमीशन द्वारा यूपी विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद से ही यूपी में सभी पार्टियां ज़ोर शोर से कैंपेनिंग और डिजिटल प्रचार में जुट गई हैं। इसके साथ कई नेता एक पार्टी से दूसरी पार्टी में पलायन करते नज़र आ रहे है। इन सबके बीच सब के मन में एक ही सवाल उमड़ रहा है की आखिरी इस बार यूपी की गद्दी किसको मिलेगी। इसी प्रश्न का जवाब एबीपी न्यूज सी वोटर (ABP C-Voter Survey) के सर्वे में खोजने की कोशिश की गयी है। तो आईये आंकड़ों पर एक नजर दाल लेते है। 

कुल सीट 403

Cvoter के सर्वे के अनुसार  

                   18 दिसंबर      25 दिसंबर   31 दिसंबर  15 जनवरी   आज

BJP+                40%               41%        41%      41%           42%

SP+                 34%               34%        33%      34%           33%

BSP                 13%               13%        12%      12%           12%

कांग्रेस                7%                 7%          8%        8%             7%

अन्य                  6%                  5%          6%        5%             6%

कब हैं चुनाव यूपी में ?

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Election 2022) की घोषणा चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को किया था। 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च तक कुल सात चरणों में चुनाव होंगे।  जिसके बाद 10 मार्च को चुनाव के नतीजे (UP Election results) आएंगे। यूपी में सात चरणों (Seven Phase) के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान (Voting) होना है। 

News Reporter
Akash has studied journalism and completed his master's in media business management from Makhanlal Chaturvedi National University of journalism and communication. Akash's objective is to volunteer himself for any kind of assignment /project where he can acquire skill and experience while working in a team environment thereby continuously growing and contributing to the main objective of him and the organization. When he's not working he's busy reading watching and understanding non-fictional life in this fictional world.
error: Content is protected !!