धर्मवीर गुप्ता
सिद्धार्थनगर में 17 वर्षीय किशोर की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी मच गयी. बताया जा रहा है कि ये किशोर बीते कल अपने घर पचमोहनी से स्कूल जाने के लिए निकला था। इस किशोर का शव माताप्रसाद जायसवाल आईटीआई परिसर में मिला है।
17 वर्षीय किशोर की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फ़िलहाल पुलिस शव का पंचनामा कर विधिक कार्यवाही में जुटी हुई है। ये मामला इटवा थानाक्षेत्र का है।