; सी.एम.एस. में  मेधावी छात्र सम्मान समारोह ,मुख्य अतिथि  होंगे  वित्तमंत्री श्री सुरेश खन्ना - Namami Bharat
सी.एम.एस. में  मेधावी छात्र सम्मान समारोह ,मुख्य अतिथि  होंगे  वित्तमंत्री श्री सुरेश खन्ना

लखनऊ, 3 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल द्वारा ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन कल 4 अगस्त, शुक्रवार को प्रातः 10.00 बजे से सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। प्रदेश के वित्तमंत्री श्री सुरेश खन्ना होंगे इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। इस भव्य समारोह में सी.एम.एस. के आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) के उन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने विद्यालय की इण्टर-कैम्पस कम्परेटिव परीक्षा की मेरिट सूची में टॉप किया है। इस अवसर पर टॉपर छात्रों की माताजी को फलों व फूलों से तौलकर एवं उनके पिताजी व टीचर-गार्जियन को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने वाले सी.एम.एस. छात्रों को भी पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह’ से पूर्व सी.एम.एस. के हजारों छात्र कल दिनाँक 4 अगस्त, शुक्रवार को प्रातः 7.30 बजे से विशाल ‘चरित्र निर्माण मार्च’ निकालेंगे। यह ‘चरित्र निर्माण मार्च’ कानपुर रोड स्थित पुरानी चुंगी से प्रारम्भ होगा एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम पहुँचकर एक विशाल सभा में परिवर्तित हो जायेगा। इस अवसर पर सी.ऐम.एस. के सभी कैम्पस की प्रधानाचार्याएं उपस्थित रहेंगी जबकि चरित्र निर्माण मार्च का नेतृत्व सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी व डा. (श्रीमती) भारती गाँधी एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन करेंगी।

News Reporter
error: Content is protected !!