; संयुक्त राष्ट्र संघ में अपनी आवाज बुलन्द की सी.एम.एस. छात्रा आयुषी ने - Namami Bharat
संयुक्त राष्ट्र संघ में अपनी आवाज बुलन्द की सी.एम.एस. छात्रा आयुषी ने

लखनऊ, 26 दिसम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की छात्रा आयुषी शुक्ला ने अभी हाल ही में न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अल्पसंख्यकों पर आयोजित संयुक्त राष्ट्र के 16वें सेशन को संबोधित कर देश का गौरव सारे विश्व में बढ़ाया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी व सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने आयुषी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। संयुक्त राष्ट्र में आयुषी का यह पहला अभिभाषण था, जिसमें उन्होंने विभिन्न देशों के अल्पसंख्यकों के साथ समान व्यवहार और समान न्याय पर सारगर्भित व समाधानप्रेरक उद्बोधन दिया। अपने अभिभाषण में आयुषी ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप उन सभी विषयों को उठाया जो राजनीतिक प्रणालियों में अल्पसंख्यकों को समान स्थान प्रदान करने का आह्वान करता है। संयुक्त राष्ट्र में अभिभाषण देकर आयुषी ने स्वयं को महिला सशक्तीकरण के प्रेरक उद्धरण के रूप में साबित किया है।

            आयुषी सी.एम.एस. की अत्यन्त प्रतिभाशाली छात्रा रही है सी.एम.एस. द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन में आयुषी के विचारों से प्रभावित होकर इण्टरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट, हेग, नीदरलैण्ड के सेकेण्ड वाइस प्रेसीडेन्ट न्यायमूर्ति  एंटोनी केसिया एमबी मिंडुआ ने आयुषी को प्रशंसापत्र लिखते हुए इण्टरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में इंटर्नशिप हेतु आमन्त्रित किया। सी.एम.एस. में पढ़ाई के दौरान ही आयुषी ने जेनेवा स्कूल ऑफ डिप्लोमेसी एण्ड इन्टरनेशनल रिलेशन्स में उच्चशिक्षा हेतु 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप अर्जित की। वर्तमान में आयुषी जेनेवा इण्टरनेशनल सेंटर फॉर जस्टिस के साथ कार्य कर रही हैं।    

News Reporter
error: Content is protected !!