; पेन्टिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार श्रेष्ठा सारस्वत को - Namami Bharat
पेन्टिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार श्रेष्ठा सारस्वत को

लखनऊ, 21 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस की कक्षा-9 की प्रतिभाशाली छात्रा श्रेष्ठा सारस्वत ने अन्तर-विद्यालयी पेन्टिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. छात्रा को रु. 10,000 के नगद पुरस्कार से नवाजा गया। श्रेष्ठा ने जी-20 समिट के उपलक्ष्य में आयोजित ‘रंग दे बसन्ती पेन्टिंग प्रतियोगिता’ में अपनी कलात्मक क्षमता का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह पुरस्कार अर्जित किया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस प्रतिभाशाली छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता में अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करने के साथ ही प्रभावशाली ढंग से विश्व एकता व विश्व शान्ति का संदेश दिया। सी.एम.एस. छात्रा की कलाकृति को निर्णायक मण्डल की भरपूर सराहना मिली। इस प्रकार की रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु सदैव प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. की इसी अनूठी शिक्षा पद्धति के फलस्वरूप विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

News Reporter
error: Content is protected !!