; नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार  सी.एम.एस. छात्रा को - Namami Bharat
नृत्य प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार  सी.एम.एस. छात्रा को

लखनऊ, 23 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम (तृतीय कैम्पस) की प्रतिभाशाली छात्रा आशना सिंह ने अन्तर-विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता सामाजिक-साँस्कृतिक संस्था ‘मुनाल’ के तत्वावधान में गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित हुई, जिसमें नगर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कड़ी प्रतिर्स्धा के बीच आशना सिंह ने प्रथम पुरस्कार अपनी नृत्य प्रतिभा का परचम लहराया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. की इस प्रतिभाशाली छात्रा को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने आशना की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सार्टिफिकेट एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत-संगीत, नृत्य, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।

News Reporter
error: Content is protected !!