![आखिर कौन है उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण की गर्लफ्रेंड ?](https://www.namamibharat.com/wp-content/uploads/2020/12/Aditya-Narayan-f-795x385.jpg)
मुंबई बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर उदित नारायण के बेटे और होस्ट आदित्य नारायण इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वो अपनी गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। श्वेता के साथ आदित्य लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। इनकी शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं।
श्वेता अग्रवाल एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से शुरू की थी। वो टीवी शो जैसे ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’ (2000), ‘शगुन’ (2001) और ‘देखो मगर प्यार से’ (2004) में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने फिल्मों में भी हाथ आजमाया था। श्वेता ने (2003) में प्रभास की मूवी से डेब्यू किया था।