; सभी हिन्दु आंतकी RSS से जुड़े हुए, RSS देता है आतंकवाद को बढ़ावा- दिग्विजय
सभी हिन्दु आंतकी RSS से जुड़े हुए, RSS देता है आतंकवाद को बढ़ावा- दिग्विजय

नितिन उपाध्याय/रवि..विवादित बयानों के लिए जाने जाने वाले वरिष्ट कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने आरएसएस को लेकर अपनी जुबान से एक बार फिर विवादित बयान को बाहर निकाल दिया है उन्होंने झाबुआ में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि अब तक जितने भी आंतकी पकड़े गए है वह सभी RSS से जुड़े हुए है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की हत्या करने वाला नत्थूराम गोडसे भी कभी संघ से जुड़ा हुआ था।संघ की विचारधारा घृणा फैलाती है और बाद में आंतकवाद में तब्दील हो जाती है।वरिष्ट कांग्रेसी नेता ने RSS को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि संघ आंतकवाद को बढ़ावा देता है और अब तक जितने भी हिन्दु आंतकवादी पकड़े गए है वह सभी RSS के कार्यकर्ता रह चुके है।

दिग्विजय ने हाल ही में अपना दावा पेश करते हुए कहा कि मैं हमेशा संघी आतंकवाद के खिलाफ बोलता रहा हूँ न कि हिन्दु आतंकवाद के खिलाफ।महात्मा गाँधी की हत्या के पीछे RSS का हाथ होने के बयान पर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी मानहानि का मुकदमा अभी तक झेल रहे है।12 जून को नागपुर की कोर्ट में इसके लिए राहुल गाँधी को पेश भी होना पड़ा था।कांग्रेस पार्टी अभी तक इस विवाद में फंसने के बाद बाहर भी नहीं निकल पायी थी कि दिग्विजय के इस बयान ने विवाद को और सुलगा दिया है।इतना ही नहींं इससे पहले भी दिग्विजय संघ और बीजेपी को लेकर कई विवादित बयान दे चुके है और कड़ी आलोचना का सामना भी कर चुके है।

News Reporter
error: Content is protected !!