; Madhya Pradesh: पिछले 24 घंटे में 14 नए मामले दर्ज हुए, कुल एक्टिव केस 141- ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - Namami Bharat
Madhya Pradesh:  पिछले 24 घंटे में 14  नए मामले दर्ज हुए, कुल एक्टिव केस 141- ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

आज प्रदेश में शुरू कोरोना का होगा महा अभियान 

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है।  पिछले 24 घंटों में 14 नए मामले दर्ज हुए और  कुल एक्टिव केस 141 सामने आये | इसी के साथ साथ प्रदेश में रिकवरी रेट 98.60 फीसदी कोरोना संक्रमण दर 0.2 फीसदी दर्ज किया गया है | इस पूरे मामले की जानकारी ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी 

आज से होगा कोरोना का होगा महाअभियान शुरू 

मध्य प्रदेश में आज 30 नवंबर को वैक्सीनेशन महाअभियान होना है। प्रदेश में दूसरे डोज की रफ्तार कम होने से पेंडेंसी भी 1 करोड़ से ज्यादा हो गई है। वहीं अब सरकार दूसरे डोज का 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए बुधवार को वैक्सीनेशन महाअभियान शुरू कर रही है। यह अभियान 10 नवंबर प्रत्येक बुधवार को शुरू हुआ था जो आज 8दिसंबर बुधावर को भी रहेगा। जानकारी के मुताबिक सरकार ने 25 दिसंबर तक 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का टारगेट रखा है। एमपी में 95 फीसदी से ज्यादा लोगों को पहला डोज लग चुका है। वहीं 75 फीसदी से ज्यादा लोगों को सेकेंड डोज लगा चुका है। इसके साथ ही सीएम शिवराज ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि स्थानीय जन-प्रतिनिधियों, ग्राम, विकासखण्ड एवं जिला-स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समूह, सामाजिक संस्थाओं, धर्मगुरुओं, कोरोना वॉलेंटियर्स, विद्यार्थियों और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर वैक्सीनेशन के लक्ष्य को प्राप्त करें।

रोजाना जांचे जा रहे 58 हजार सैंपल

प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 58 हजार नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हो रही है। अब तक कुल 5 कोरोड़ से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। जिसमें 3 करोड़ 95 लाख से भी ज्यादा लोगों को टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। प्रदेश में अब तक भोपाल, इंदौर और आगर जिलों में सभी पात्र लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। महामारी की स्थिति नियंत्रण में होने का दावा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति नियंत्रित होने के बावजूद लोगों को जागरुक करने के लिए एक अभियान चलाया जाना चाहिए।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!