![झाँसी : NCC कैडेट का खोया हुआ मोबाइल मिला](https://www.namamibharat.com/wp-content/uploads/2021/01/b2266c84-ed78-4cce-be41-f344aa43f171-e1611402220971-503x385.jpg)
रिपोर्ट – विवेक राजपूत झाँसी
झाँसी स्टेशन पर सुबह उ.नि रविन्द्र सिंह राजावत, स.उ.नि शशि भूषण मिश्र व आ. अतुल कुमार सिंह को झाँसी रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस मोबाइल पड़ा हुआ मिला जिसपर कुछ समयोपरांत उसके मालिक संदीप सविता पुत्र विनोद कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी- हंसारी जिला झाँसी का कॉल आया जिसने बताया कि वह NCC कैडेट है तथा लखनऊ से झाँसी यात्रा करते समय कहीं उसका मोबाइल कीमत रु 15000/- गुम हो गया था जिसकी गुमसुदगी GRP/झाँसी थाने में लिखवा दी गयी है। उक्त व्यक्ति को आवश्यक कार्यवाही उपरांत उसका ख़ोया हुआ मोबाइल सुपुर्द किया गया। झाँसी जीआरपी पुलिस की बड़ी सराहना की.