; शिक्षा Archives - Page 135 of 142 - Namami Bharat
सीएमएस की नन्हीं छात्रा स्वरा मिश्रा के सशक्त अभिनय ने सभी को चौंकाया

सीएमएस की नन्हीं छात्रा स्वरा मिश्रा के सशक्त अभिनय ने सभी को चौंकाया

February 20, 2022

लखनऊ,20 फरवरी,कहावत है कि पूत के पाँव पालने में ही दिखाई दे जाते हैंइस कहावत को साकार कर दिखाया है सीएमएस, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की कक्षा 3 की छात्रा व नन्हीं अभिनेत्री स्वरा मिश्रा ने। स्वरा ने अपनी अभिनय क्षमता की अभूतपूर्व छाप छोड़कर राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। टी.वी. सीरियल ‘और भाई क्या चल रहा है’ में स्वरा दिनप्रतिदिन अपनी अभिनय प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर रही है और अभी तक धारावाहिक के 200 से अधिक एपिसोड प्रसारित हो रहे हैं। स्वरा इस सीरियल में ‘पूजा’ का रोल निभा रही है। शेड्स प्रोडक्शन के बैनर तले यह सीरियल ‘एण्ड टी.वी.’ पर प्रति सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक सायं 9.30 बजे प्रसारित हो रहा है। सी.एम.एस. की प्रतिभाशाली छात्रा पढ़ाई में तो अव्वल ही है, साथ ही बहुमुखी प्रतिभा की धनी भी है। स्वरा ने अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा से साबित कर दिया है कि आगे चलकर यह मेधावी छात्रा राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर  देश का नाम रोशन करने को तत्पर है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. छात्रा को आशीर्वाद देते हुए उसकी बहुमुखी प्रशंसा की प्रशंसा की एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही साँस्कृतिक व साहित्यिक क्षेत्रों में भी छात्रों का रुझान विकसित करता है तथापि उनकी क्षमता को पहचानकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र पढ़ाई में तो अव्वल रहते ही हैं साथ ही साथ गीत,संगीत, नृत्य, अभिनय, साहित्य व कला जैसे क्षेत्रों में भी विद्यालय के छात्रों ने अलग पहचान बनाई है।

लता मंगेशकर जी का निधन सारी मानवता के लिए अपूर्णीय क्षति है – डा जगदीश गाँधी

लता मंगेशकर जी का निधन सारी मानवता के लिए अपूर्णीय क्षति है – डा जगदीश गाँधी

February 7, 2022

लखनऊ, 7 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सुर सम्राज्ञी भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए सारी मानवता के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। डा. गाँधी ने कहा कि…

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2021 सी एम एस छात्र व्योम को

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2021 सी एम एस छात्र व्योम को

January 28, 2022

लखनऊ, 28 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के बहुमुखी प्रतिभा के धनी छात्र व्योम आहूजा को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2021’ के अन्तर्गत पदक, प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख रूपये के नगद पुरस्कार से नवाजा गया है। प्रधानमंत्री…

अमेरिका एवं आस्ट्रेलिया के तीन विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का चयन

अमेरिका एवं आस्ट्रेलिया के तीन विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र का चयन

January 17, 2022

लखनऊ, 17 जनवरी। सिटी मान्टेसरी स्कूल, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) के मेधावी छात्र अक्षत माथुर ने उच्च शिक्षा हेतु अमेरिका एवं आस्ट्रेलिया के तीन विश्वविद्यालयों में चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है, जिसमें अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी एवं आस्ट्रेलिया की…

प्रख्यात शिक्षाविद डा जगदीश गाँधी ‘लाइफटाइम एचीवमेन्ट अवार्ड’ से सम्मानित

प्रख्यात शिक्षाविद डा जगदीश गाँधी ‘लाइफटाइम एचीवमेन्ट अवार्ड’ से सम्मानित

January 5, 2022

लखनऊ, 5 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा जगदीश गाँधी को शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान हेतु ‘लाइफ टाइम अचीवमेन्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। देश की प्रतिष्ठित शैक्षिक पत्रिका ‘स्कून्यूज’ के तत्वावधान में वाराणसी में…

सी.एम.एस. छात्रों को लगा कोविड टीका, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

सी.एम.एस. छात्रों को लगा कोविड टीका, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

January 3, 2022

लखनऊ, 3 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सिटी मोन्टेसरी स्कूल के छात्रों से मुलाकात कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कोराना से सतर्क व जागरूक रहने का आह्वान किया। मौका था लखनऊ के सिविल हास्पिटल में 15 से 18…

error: Content is protected !!