![बरेली : इलाज के दौरान हुई गर्भवती रेप पीड़िता की मौत](https://www.namamibharat.com/wp-content/uploads/2021/01/1-5.png)
रिपोर्ट शुभम सिंह
बरेली में आज इलाज के दौरान गर्भवती रेप पीड़िता की मौत हो गई। नाबालिग गर्भवती रेप पीड़ता का कल जिला अस्पताल में भर्ती की गई थी। रेप पीड़िता 7 महीने की गर्भवती थी। वही इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामला फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का है।
जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव ये 15 साल की गर्भवती लड़की का है। जिसके साथ गांव के ही बनबारी लाल ने कई बार रेप किया। जिस वजह से युवती गर्भवती हो गई। लड़की के पिता का कहना है की वो गरीब है और उनकी बेटी के साथ गांव के ही बनबारी लाल ने कई बार रेप किया। जिस वजह से वो प्रेग्नेंट हो गई। कल उसकी अचानक खाना बनाते समय तबियत खराब हो गई। उसने बोलना भी बन्द कर दिया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
वही इस मामले में जिला अस्पताल के सीनियर डॉक्टर आरके गुप्ता का कहना है की लड़की की हालत सीरियस थी और जिला महिला अस्पताल से उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में रेफर कर दिया गया था। युवती 7 महीने की गर्भवती थी और उसे सेफ्टिसिमिया हो गया था। जिस वजह से उसकी मौत हो गई।
इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है की जिस युवती की मौत हुई है उसकी शिकायत पर पास्को एक्ट में फतेहगंज पश्चिमी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। उसी समय आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।