; लखीमपुर हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन - Namami Bharat
लखीमपुर हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

भाजपा नेताओं द्वारा लखीमपुर में की गई किसानों की हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी ने सोमवार शाम को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की आदित्यनाथ सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है, बल्कि उनके ऊपर हमला करके जान लेने के लिए तैयार है।

 आम आदमी पार्टी की तीन मांग हैं कि हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। भाजपा के मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच कराई जाए। जिससे किसानों को न्याय मिल सके। भाजपा नेताओं और हत्यारों ‌के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो आम आदमी पार्टी किसानों के हक और न्याय के लिए लंबी लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी, पंकज गुप्ता, सौरभ भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद थे ।

भाजपा के नेताओं द्वारा लखीमपुर में की गई किसानों की हत्या के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के बड़ी संख्या में मौजूद विधायक, पार्षद और कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर विरोध जताया और किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ‘आप’ ने प्रदर्शन के दौरान मांग की है कि किसानों के हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि लखीमपुर खीरी के अंदर भाजपा के नेताओं के द्वारा गाड़ियों से कुचलकर जिस तरह से किसानों की जान ली गई है उससे पूरा देश दुखी है। देश के अंदर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार ने किसानों को पिछले एक साल से सर्दियों, गर्मी, बरसात में सड़क पर मरने के लिए छोड़ रखा है। उनकी आवाज को सुनने के लिए कोई तैयार नहीं है। जिस तरह से उत्तर प्रदेश में यह घटना घटी है वह दिखा रही है कि भाजपा ना सिर्फ किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है, बल्कि उनके ऊपर हमला करके जान लेने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में आम आदमी पार्टी ने निर्णय लिया है कि इसका पुरजोर विरोध करेंगे। किसानों की हत्या और हमले के विरोध में जंतर मंतर पर किए जा रहे प्रदर्शन के जरिए पार्टी की तीन मांग है। हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, भारतीय जनता पार्टी के मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच कराई जाए। जिससे किसानों को न्याय मिल सके।

गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज वहां जा रहे थे तो उनको गिरफ्तार किया गया। पूरे देश के लोग जो किसानों के साथ खड़े हो रहे हैं उनको रोका जा रहा है। आपातकाल की स्थिति लागू की गई है जिससे कोई बोल नहीं सकता है। भाजपा के नेता हत्या करेंगे और कोई आवाज भी नहीं उठा सकता,  लोकतंत्र में आवाज उठाने का हक है। इसीलिए आज जंतर मंतर पर इकट्ठा हुए हैं। अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो आम आदमी पार्टी इस लड़ाई को लेकर आगे बढ़ेगी। किसानों के हक और न्याय के लिए लड़ेगी।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!