गुरु तेग बहादुर के शहादत दिवस पर नगर कीर्तन निकालने की अनुमति दे सरकारः आदेश गुप्ता

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार के द्वारा अपनी डी.डी.एम.ए. में ताकत का दुरुपयोग कर हिन्दू एवं सिख धर्म से जुड़े उत्सवों आदि में बाधा डालने की कड़ी भर्त्सना की है और मांग की है जिस तरह केजरीवाल सरकार ने ईद मनाने की अनुमति दी थी वैसे ही अन्य धर्मों को छूट दे।

आदेश गुप्ता ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने डी.डी.एम.ए. की अपनी ताकत का दुरुपयोग कर छठ पूजन पर भी रोक लगाई थी पर भाजपा एवं पूर्वांचल वासियों के कड़े विरोध के चलते प्रतिबंध वापस लेना पड़ा था।

अब केजरीवाल सरकार ने पुनः डी.डी.एम.ए. में अपनी ताकत का उपयोग ना कर सिखों की भी भावनाओं को आहत किया है। 

गत माह मुख्यमंत्री की उपस्थिति में डी.डी.एम.ए. ने श्री गुरू नानक देव जी की जयंती पर नगर कीर्तन पर रोक लगाई थी और अब 8 दिसम्बर को प्रस्तावित श्री गुरू तेग बहादुर साहब की शहादत दिवस के नगर कीर्तन पर रोक लगा दी है।

श्री आदेश गुप्ता ने मांग की है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अविलंब डी.डी.एम.ए. में अपनी ताकत का उपयोग करें और आगामी 8 दिसम्बर को श्री गुरू तेग बहादुर साहब के शहादत दिवस पर नगर कीर्तन की अनुमति दें।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!