; राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री अठावले की सलाह, दलित से शादी कर लें तो दिमाग हो जाएगा शांत - Namami Bharat
राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री अठावले की सलाह,  दलित से शादी कर लें तो दिमाग हो जाएगा शांत

मोदी सरकार पर राहुल गांधी के लगातार हमले करने की आदत पर चुटकी लेते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि अगर वे दलित लड़की से शादी कर लें तो उनका मन स्थिर हो जाएगा और तब वे बेवजह हमले नहीं करेंगे। बुधवार को लखनऊ में अपनी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) की 18 दिसंबर को होने वाली रैली की तैयारियों के सिलसिले में आए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही।

इस दौरान उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा “मैंने बोला था कि राहुल गांधी बहुत परेशान लगते हैं, और हर बार उनको मोदी पर अटैक करने की आदत है। और इसीलिए मेरा कहना यह है कि राहुल गांधी जी के भविष्य के लिए राहुल गांधी जी को शादी कर लेनी चाहिए। और अगर कांग्रेस पार्टी की फिलॉसफी सेक्युलरिज्म की है, जाति भावना खत्म करने की है। एक तो महात्मा गांधी ने जाति भावना खत्म करने का आदेश दिया था। लेकिन 70 साल से कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन जातिवाद को खत्म करने में इनको सफलता नहीं मिली। इसीलिए कांग्रेस पार्टी जाति व्यवस्था के लिए जिम्मेदार है।”

उन्होंने कहा, “और अगर राहुल गांधी जी को कास्टिज्म खत्म करना है, तो मैंने इंटरकास्ट मैरिज किया है। मेरी वाइफ ब्राह्मण समाज की है, बनारस की रहने वाली है और मुंबई में रहती थी। उनकी फैमिली डेढ़-दो सौ साल पहले महाराष्ट्र आई थी। और मैंने ब्राह्मण समाज की लड़की से शादी की है। इसलिए मुझे राहुल गांधी से कहना है कि मैंने ब्राह्मण समाज की लड़की से शादी की है आप दलित समाज की लड़की से शादी क्यों नहीं करते हैं।”

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में सिर्फ दलित ही नहीं, बल्कि अन्य वर्गों के भी लोग हैं। वे कोशिश कर रहे हैं कि ब्राह्मण मतदाता भी उनकी पार्टी से जुड़ें। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कई योजनाओं और उनके लाभों को बताया। कहा कि केंद्र सरकार जनता के हित में कई कदम उठा रही है।

लखनऊ में होने वाली रैली बहुत विशाल होगी। इसमें वे एक लाख से ज्यादा लोगों इकट्ठा करेंगे। इस महारैली के जरिए वे अपनी ताकत दिखाएंगे। बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी इसमें शामिल होंगे। उन्होंने संभावना जताई की बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आ सकते हैं। यूपी चुनाव के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर सब कुछ अच्छा रहा तो वे भाजपा से प्रदेश में 8 से 10 सीटें मांग सकते हैं।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!