; युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने RCB के लिए विराट कोहली संग किया डांस - Namami Bharat
युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने RCB के लिए विराट कोहली संग किया डांस

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा अपने डांस वीडियो के लेकर लगातार चर्चा में रहती हैं। इस बार उन्होंने आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए डांस किया है। जिसका वीडियो धनश्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस वीडियो में विराट कोहली समेत कई क्रिकेटर्स नजर आए।

धनश्री वर्मा का लेटेस्ट डांस वीडियो जो आया है वो है आरसीबी के हुक स्टेप का। इस वीडियो में धनश्री वर्मा कोरियोग्राफ करती नजर आ रही हैं और उनके साथ डांस करते दिख रहे हैं विराट कोहली। इस वीडियो में धनश्री आरसीबी के पूर्व कप्तान को डांस सिखा रही हैं और इसमें उनके पति युजवेंद्र चहल भी नजर आ रहे हैं।

वहीं युजवेंद्र चहल और देवदत्त पडिक्कल भी इस वीडियो में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आखिरी में आरसीबी के कई खिलाड़ी गोले में दिख रहे हैं जिसमें मोहम्मद सिराज भी नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में धनश्री ने लिखा कि, शानदार अनुभव रहा आरसीबी के सॉन्ग में क्रिकेटर्स के लिए डायरेक्ट करना और उन्हें कोरियोग्राफ करना।

धनश्री वर्मा एक हिप हॉप डांसर हैं और उनकी एक डांस कंपनी भी है। वे अक्सर अपने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसस पहले भी वे शिखर धवन, श्रेयस अय्यर समेत कई क्रिकेटर्स के साथ डांस करती हुई नजर आ चुकी हैं।

इसके अलावा विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अंग्रेजी गाने के लिरिक्स लिखे और अपनी तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने सिंगर बॉब मार्ली के गाने के लिरिक्स लिखते हुए अपने जज्बात बयां किए। उनके इस पोस्ट पर विराट कोहली, धनश्री वर्मा समेत कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किए।

 अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर उनके पति और भारत के वनडे व टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए। बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा के अलावा चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने भी अनुष्का की तस्वीरों की तारीफ करते हुए कमेंट किए। इसके कुछ ही घंटे बाद अनुष्का ने एक और पोस्ट करते हुए अपनी कुछ और तस्वीरें शेयर की।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!