; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में निगम ‘डेंगू मुक्त दिल्ली’ के लिए संकल्पित - Namami Bharat
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में निगम ‘डेंगू मुक्त दिल्ली’ के लिए संकल्पित

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने आज निगम द्वारा चलाये जा रहे फॉगिंग महा अभियान के अंतर्गत पूर्वी दिल्ली नगर निगम के राजगढ़ कॉलोनी, लाल क्वार्टर में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने डेंगू मुक्त दिल्ली का जो संकल्प लिया है, उसमें और तेजी लाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। यह महा अभियान तीनों निगमों में तेजी से चलाया जा रहा है ताकि डेंगू को जल्द से जल्द दिल्ली से खत्म किया जा सके। इस मौके पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अशोक गोयल देवराहा, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती सारिका जैन सहित जिला एवं मंडल के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि हाल-फिलहाल हुए भारी बारिश की वजह से शहर का कई हिस्सा पानी में डूबा है। जनता नरकीय जीवन जीने पर मजबूर है, लेकिन केजरीवाल सरकार उस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित निगम ने जिस तरह साल 2015 में पूरा प्रदेश डेंगू की चपेट में आ गया था और उसे रोकने का काम तीनों निगमों ने किया। आज उसी का परिणाम है कि डेंगू को रोकथाम करने में निगम कामयाब हुआ है और आज एक बार फिर से भाजपा पूरी तरह संकल्पित है। उन्होंने कहा कि अभी डेंगू के कुछ ही केस आए हुए हैं जिसके लिए निगम पहले से ही तैयारी शुरु कर चुका है। 

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि पिछले दो महीनों में 50 लाख से ज्यादा घरों में डेंगू की जांच की जा चुकी है, जिसमें लगभग 30 हज़ार से ज्यादा मच्छर के लार्वा पाए गए हैं। इसके अलावा कुल 26 हज़ार से ज्यादा लोगों के चालान भी काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल सिर्फ विज्ञापन और चुनावों में व्यस्त हैं।  दिल्लीवासियों से उन्हें कोई हमदर्दी नहीं है, लेकिन निगम डेंगू मुक्त दिल्ली के लिए पूरी तरह तैयार है और आने वाले समय में यह अभियान और तेजी से चलाया जाएगा।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!