; उप जिलाधिकारी की अगुवाई में फलदार और छायादार पौधरोपण अभियान
उप जिलाधिकारी की अगुवाई में फलदार और छायादार पौधरोपण अभियान

बहराइच। वृक्षारोपण जन आंदोलन के तहत गुरुवार को प्रगति ग्रामोद्योग संस्थान ने प्रशासन के सहयोग से वृहद पौधारोपण अभियान की शुरुआत की। नवीन तहसील भवन परिसर पयागपुर में आधे घंटे में 1000 छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। तहसील प्रशासन ने पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। इस मौके पर स्वस्थ भारत- हरित भारत की परिकल्पना के साथ तहसील के कर्मचारियों और अधिवक्ताओं को पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया गया। साथ ही उपजिलाधिकारी ने सभी अधिकारी, कर्मचारी और अधिवक्ताओं को रोपित किए गए पौधों की देखभाल करने का जिम्मा भी सौंपा।


पर्यावरण सुरक्षा- संरक्षा एवं सामाजिक सरोकारों के लिए प्रयत्नशील प्रगति ग्रामोद्योग संस्थान सरसा की ओर से पूरे प्रदेश में वृहद पौधरोपण अभियान का संकल्प लिया गया है। वर्तमान सत्र में एक लाख पौधों का रोपण होना है। वहीं प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण जन आंदोलन के तहत देवीपाटन मंडल के आयुक्त एसवीएस रंगाराव एवं जिला अधिकारी बहराइच डॉक्टर दिनेश चंद्र के निर्देश के क्रम में नवीन तहसील भवन परिसर पयागपुर में वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ हुआ। प्रगति ग्रामोद्योग संस्थान सरसा की ओर से उपलब्ध कराए गए 1000 फलदार और छायादार पौधों का रोपण सुबह 11:00 बजे से 11:30 बजे के बीच तहसील भवन परिसर पयागपुर में उप जिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती एवं तहसीलदार मुकेश कुमार शर्मा की अगुवाई में हुआ।

वर्तमान सत्र में पौधरोपण का यह पहले दिन का रिकॉर्ड है। पौधरोपण अभियान की शुरुआत प्रगति ग्रामोद्योग संस्थान के अध्यक्ष अतुल अवस्थी, सचिव अंकित मिश्रा, प्रभारी रजत चौरसिया ने पौधरोपण अभियान के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती एवं विशिष्ट अतिथि मुकेश कुमार शर्मा का स्वागत कर किया ।

दोनों अतिथियों ने आंवला और अमरुद के पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। इसके बाद नायब तहसीलदार विनीत कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक राम लखन वर्मा, राजस्व लिपिक प्रमोद पाठक, तहसील दिवस सहायक पवन त्रिपाठी, अधिवक्ता गुड्डू सिंह, सत्य प्रकाश दुबे, व्यापार मंडल के महामंत्री सत्येंद्र केडिया, व्यापार मंडल प्रवक्ता एवं समाजसेवी बृजेंद्र सिंह तथा महेश अग्रवाल, वरिष्ठ व्यवसाई एवं समाजसेवी आलोक रस्तोगी, नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अनुराग सिंह और अनुभव शुक्ला, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, राहुल अवस्थी, हर्षित मिश्रा समेत सैकड़ों लोग प्रगति ग्रामोद्योग संस्थान की ओर से आयोजित पौधरोपण अभियान का हिस्सा बने।

इस मौके पर संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अतुल अवस्थी एवं सचिव अंकित मिश्रा ने बताया कि संस्थान की ओर से पूरे प्रदेश में 1 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर संस्थान के उपाध्यक्ष तरुण कुमार मिश्रा, मीडिया प्रभारी अनूप मिश्रा, प्रभारी रजत चौरसिया, पूनम, नविता, विद्यावती आदि लोग मौजूद रहे।

News Reporter
error: Content is protected !!