; प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने महिलाओं को अयोध्या दर्शन के लिए झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया - Namami Bharat
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने महिलाओं को अयोध्या दर्शन के लिए झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता द्वारा झंडी दिखाकर आज ट्रेन के माध्यम से दिल्ली की सैकड़ों महिलाओं को अयोध्या नगरी के लिए रवाना किया गया जहां वे भगवान श्री राम के बने भव्य मंदिर का दर्शन करेंगी और अयोध्या नगरी की मनोहर दृश्यों का भी आनंद ले सकेंगी।  जय श्री राम के जयकारों के साथ ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि अयोध्या के लिए जा रही महिलाओं के अंदर एक खुशी का माहौल है। बुढ़ापे में किसी को तीर्थ यात्रा करने का मौका मिल जाए, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। मुझे तीर्थ यात्रियों से मिलकर और उनकों खुश देखकर बहुत अच्छा लगा।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के बन रहे भव्य मंदिर में हर भारतीयों ने अपना समर्पण और योगदान दिया। यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि भगवान श्री राम मंदिर निर्माण की लड़ाई को सिर्फ हम जीते ही नहीं बल्कि उसके निर्माण के साक्षी बन रहे हैं। ये महिलाएं 4 दिवसीय यात्रा के लिए जा रही हैं एवं भाजपा आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रम और भी करेगी।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता के साथ प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह, नई दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री प्रशांत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं यात्रियों को छोड़ने वाले हजारों की संख्या में उनके परिजन उपस्थित थे।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!