; पंजाब सरकार को SC से तगड़ा झटका, मुख्तार अंसारी को यूपी भेजने का आदेश
पंजाब सरकार को SC से तगड़ा झटका, मुख्तार अंसारी को यूपी भेजने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए माफिया मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश भेजने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब की जेल में बंद मुख्तार को दो सप्ताह में यूपी भेजने का निर्देश राज्य सरकार को दिया है।

सर्वोच्च न्यायालय ने मुख्तार की कस्टडी ट्रांसफर याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुनाया। पंजाब सरकार से दो हफ्ते में मुख़्तार को यूपी भेजने को कहा है। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि मुख्तार यूपी की किस जेल में रहेगा, यह प्रयागराज MP MLA कोर्ट तय करेगी।

मऊ से विधायक मुख्तार अंसारी अभी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है। सुप्रीम कोर्ट मामले की सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की दलील से संतुष्ट नहीं हुई। अब इस आदेश के बाद मुख्तार को यूपी की बांदा या फिर नैनी जेल में शिफ्ट किए जाने की संभावना है।

News Reporter
पंकज चतुर्वेदी 'नमामि भारत' वेब न्यूज़ सर्विस में समाचार संपादक हैं। मूल रूप से गोंडा जिले के निवासी पंकज ने अपना करियर अमर उजाला से शुरू किया। माखनलाल लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक पंकज ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारिता की और पंजाब केसरी के साथ काम करते हुए राष्ट्रीय राजनीति को कवर किया है। लेकिन मिट्टी की खुशबू लखनऊ खींच लाई और लोकमत अखबार से जुड़कर सूबे की सियासत कवर करने लगे। 2017 में पंकज ने प्रिंट मीडिया से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरफ रुख किया। उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित चैनल न्यूज वन इंडिया से जुड़कर पंकज ने प्रदेश की राजनीतिक हलचलों को करीब से देखा समझा। 2018 से मार्च 2021 तक जनतंत्र टीवी से जुड़े रहें। पंकज की राजनीतिक ख़बरों में विशेष रुचि है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही पॉलिटिकल रिपोर्टिंग की तरफ झुकाव रहा है। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति की बारीक समझ रखते हैं।
error: Content is protected !!