; आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर लगाया आरोप - Namami Bharat
आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर लगाया आरोप

*भाजपा ने हर बार की तरह एमसीडी चुनावों ‌से‌ पहले हिन्दुओं को मुसलमान से लड़ाने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि चुनावों में धर्म के आधार पर वोट मांगे जाएं- सौरभ भारद्वाज

*- भाजपा शासित पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने चौहान बागड़ स्थित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में मंदिर को तोड़कर बिल्डिंग खड़ी करने की मंजूरी दी है- सौरभ भारद्वाज*- चौहान बांगड स्थित सौ साल पुराने मंदिर पर बोर्ड लगाया है कि इस मंदिर की जगह पर ईडीएमसी ने बिल्डिंग बनाने का नक्शा पास कर दिया है- सौरभ भारद्वाज

*- आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने जब इस षड्यंत्र का पर्दाफाश कर भाजपा को एक्सपोज कर दिया तो हमारे सभी पार्षदों को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है- सौरभ भारद्वाज

*- भाजपा ने ओखला में भी दंगे भड़काने की कोशिश की थी, तब मुस्लिम समाज का गुट हाईकोर्ट गया और भाजपा के मंदिर ढहाने की साजिश को बेनकाब किया- सौरभ भारद्वाज

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने हर बार की तरह एमसीडी चुनावों ‌से‌ पहले हिन्दुओं को मुसलमान से लड़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। जिससे चुनावों में धर्म के आधार पर वोट मांगे जाएं। भाजपा शासित पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने चौहान बागड़ स्थित मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में मंदिर को तोड़कर बिल्डिंग खड़ी करने की मंजूरी दी है। चौहान बांगड स्थित सौ साल पुराने मंदिर पर बोर्ड लगाया है कि इस मंदिर की जगह पर ईडीएमसी ने बिल्डिंग बनाने का नक्शा पास कर दिया है। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने जब इस षड्यंत्र का पर्दाफाश कर भाजपा को एक्सपोज कर दिया तो हमारे सभी पार्षदों को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। भाजपा ने ओखला में भी दंगे भड़काने की कोशिश की थी। तब मुस्लिम समाज का गुट हाईकोर्ट गया और भाजपा के मंदिर ढहाने की साजिश को बेनकाब किया।

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में मंगलवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के अंदर नगर निगम के कुछ महीने बाद चुनाव होंगे। उसके लिए भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने ठीक उसी तरीके से तैयारी की है जिस तरीके से हर चुनाव से पहले करती है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, दिल्ली विधानसभा 2015, 2020 चुनाव की तरह ही भाजपा ने नगर निगम चुनावों को लेकर तैयारी की है। हिंदुओं को मुसलमानों से और हिंदुओं को ईसाइयों से लड़ाया जाए। इस लड़ाई को इतना बढ़ाया जाए कि धर्म के आधार पर वोट मांगे जाएं।

उन्होंने कहा कि इस बार भी भाजपा ने हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने की हर कोशिश शुरू कर दी है। जिससे इसके ऊपर राजनीति की जाए कि देखिए हिंदुओं के साथ कितना बुरा हो गया। इससे‌ फिर हिंदुओं की भावनाएं भड़काई जाएं। भाजपा शासित पूर्वी दिल्ली नगर निगम में चौहान बागड़ क्षेत्र मुस्लिम बाहुल्य है। उस मुस्लिम बाहुल्य वार्ड के अंदर एक हिंदुओं का मंदिर है। अब उस मंदिर को तोड़कर एक बिल्डिंग खड़ी करने की तैयारी की जा रही है। इस तैयारी के अंदर सबसे बड़ा भागीदार भाजपा शासित पूर्वी दिल्ली नगर निगम है। चौहान बांगड‌ स्थित 100 साल पुराने मंदिर पर बोर्ड लगाया है कि इस मंदिर के प्रांगण में ईडीएमसी ने बिल्डिंग बनाने का नक्शा पास कर दिया है।

ईडीएमसी की चाल है कि मंदिर को तुड़वाया जाए और बिल्डिंग निर्माण की शुरुआत की जाए। इसके बाद व्हाट्सएप के ऊपर जहर फैलाया जाए कि देखिए दिल्ली के अंदर मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में हिंदुओं का मंदिर तोड़ दिया गया है। भाजपा की कोशिश है कि नगर निगम का चुनाव सड़क, नाली, सफाई के ऊपर ना लड़ा जाए। दिल्ली नगर निगम का चुनाव इस पर लड़ा जाए कि मंदिर क्यों तोड़ा गया। यह पूरी भाजपा का षड्यंत्र है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने कल इस षड्यंत्र का पर्दाफाश किया और भाजपा को एक्सपोज किया। इसके बाद भाजपा ने हमारे सभी पार्षदों को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया है। यह सीधा-सीधा चोरी और सीनाजोरी है। भाजपा दंगे भड़काने की पूरी स्कीम लेकर आए। जब एक्सपोज हो जाएं तो हमारे पार्षदों को सस्पेंड कर दें। 

उन्होंने कहा कि अखबार में छपता है कि दंगे के अंदर इतने लोग मारे गए और इतनी महिलाओं से बलात्कार हुआ लेकिन दिल्ली के अंदर दंगे भड़कने की वजह के ऊपर लिखने से चूक जाते हैं। यह सोचते हैं कि यह बात ना लिखी जाए तो बेहतर है, लेकिन लिखना जरूरी है 

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दंगे भड़काने की कोशिश सिर्फ चौहान बांगड़ इलाके में ही नहीं हो रही है। दंगे भड़काने की कोशिश दूसरे मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में भी की गई है। दिल्ली की ओखला विधानसभा मुस्लिम बाहुल्य है। वहां पर इसी पैटर्न पर एक पुराने मंदिर को ढहा कर बिल्डिंग बनाने का काम शुरू हुआ। एसडीएमसी को बार-बार शिकायत दी गई कि यहां पर मंदिर को तोड़ा जा रहा है, आप इसको रोकिए। भाजपा शासित दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

विधायक ने कहा कि ऐसे में सोचने वाली बात है कि मंदिर तोड़ा जा रहा है और भाजपा शासित एसडीएमसी और भाजपा शासित दिल्ली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। तब आखिर मुस्लिम समाज का गुट हाईकोर्ट गया और बताया कि दिल्ली नगर निगम और दिल्ली पुलिस अपनी देखरेख में एक मंदिर को ढहा रहे हैं।

यह मुस्लिम बहुल इलाका है और सिर्फ 40 से 50 हिंदू परिवार रहते हैं। इस मंदिर को इसलिए ढ़हाया जा रहा है ताकि पहले इस मंदिर को पूरी तरीके से ढहा दिया जाए और फिर चुनाव पास आ जाएं तो इस मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाए। इसके बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली नगर निगम की खिंचाई की कि यह कैसे संभव है। दिल्ली नगर निगम ने कहा कि हमें कोई जानकारी नहीं मिली। वहां पर हमने कोई डिमोलिशन नहीं किया और कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी भी नहीं मिली। 

उन्होंने कहा कि कंस्ट्रक्शन एक्टिविटी तब होगी जब पहले मंदिर का डिमोलिशन पूरा होगा। क्योंकि अभी मंदिर के एक हिस्से धर्मशाला का ढ़हाया गया था। इसके बाद मंदिर को तोड़ा जाना था। इसके बाद भाजपा के नेता आते और व्हाट्सएप के जरिए जहर फैलाया जाता। उसके ऊपर फिर चुनाव लड़ा जाता।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की इस साजिश का खुलासा होना चाहिए। क्योंकि खुद मंदिर को ढहाने वाले लोग भाजपा के अंदर बैठी हुई सरकार है। वहां के मुसलमानों के गुट को कोर्ट में जाकर कहना पड़ता है कि मंदिर को ढ़हाया जा रहा है। तब हाई कोर्ट को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ता है।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!