; महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के मामले में भी पुलिस ने नही किया मामला दर्ज
महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के मामले में भी पुलिस ने नही किया मामला दर्ज

गोंडा(उत्तर प्रदेश)  महिला से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने के मामले में 72 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नही किया है। वही रेप के मामले में मुकादमा दर्ज करने पुलिस समझौता कराने के लिए हाथ पैर मारे जा रहे हैं।

वजीर गंज थाने की रहने वाली  पीड़िता ने 9 जुलाई को दिए तहरीर में आरोप लगाया था कि  लगभग पांच माह पहले जब वह शौंच के लिए गई थी। गेहू की सिंचाई कर रहे एक युवक ने उसे जबरन पकडकर दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया । आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कई महीने तक दुष्कर्म  करता रहा। उसके गर्भवती होने के बाद मामला खुलने पर महिला ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार की है । वही वजीरगंज पुलिस ने इस मामले अब तक कोई कारवाई न कर समझौता कराने की राह जोह रही है। सवाल उठता है कि समझौते के बाद गर्भ में पल रहे गर्भस्थ शिशु का भविष्य क्या होगा। निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में समझौता हो गया है दोनों पक्ष संतुष्ट है। पुलिस कारवाही नही चाहते हैं।

 

News Reporter
error: Content is protected !!